Uttrakhand Landslide : वरुणावत पर्वत से गिरे बोल्डर, लोगों में दहशत का माहौल

35
uttrakhand-landslide

Uttrakhand Landslide : उत्तराखंड के उत्तरकाशी में वरुणावत पर्वत का रौद्र रूप देखकर लोगों में दशहत का माहौल है। देर रात गौफियारा जल संस्थान के ऊपर पहाड़ी से पत्थर गिरने लगे, साथ ही आवासीय कालोनी वाले एक हिस्से में भारी बोल्डर गिरने से अफरा-तफरी मच गई। जिसकी वजह से लोगों में डर का माहौल बन गया और लोग अपने घरों से बाहर निकलने को मजबूर हो गए।

वरुणावत पर्वत से गिरा पत्थर 

बता दें कि, उत्तरकाशी के आस पास मंगलवार शाम से भारी बारिश हो रही थी। वहीं रात 11 बजे बारिश के बीच वरुणावत पर्वत के गौफियारा जल संस्थान के ऊपर पहाड़ी से पत्थर गिरने के कारण भूस्खलन सक्रिय हो गया। पहाड़ी से गिरे भारी बोल्डर बस्ती पास पहुंचे। इससे गौफियारा , गंगोत्री हाइवे, और कलेक्ट्रेट कॉलोनी तक भगदड़ मच गई।

जिलाधिकारी ने लिया जायजा  

वरुणावत पर्वत का बदला रूप देखते ही तिलोथ से लोगों ने हल्ला मचाया। इससे गहरी नींद में सोये लोग अपने घरों से बाहर निकले। जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह ने जनपद आपातकालीन परिचालन केंद्र पहुंचे। उन्होंने भूस्खलन से प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने और अन्य व्यवस्था करने के निर्देश अधिकारियों और कर्मचारियों को दिए।

ये भी पढ़ें: Bihar Flood: बिहार में प्रलय मचाने को तैयार गंगा-कोसी, बाढ़ के कारण कई स्कूल बंद

Uttrakhand Landslide : लोगों को अलर्ट रहने की दी सलाह   

जिलाधिकारी ने देर रात्रि अधिकारियों के साथ बैठक कर समीक्षा की। NDRF , SDRF पुलिस और राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच कर लोगों को अलर्ट करते हुए सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी। उल्लेखनीय है कि, वरुणावत पर्वत पर वर्ष 2003 में भूस्खलन हुआ था । स्थानीय निवासियों का कहना है कि, इससे लगभग 100 इमारतें क्षतिग्रस्त हो गई थीं। तब प्रशासन ने अन्य 100 भवनों को खतरनाक घोषित किया था।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)