फिल्म ‘लव-रंजन’ में रणवीर के माता-पिता की भूमिका में दिखेंगे बोनी कपूर-डिंपल कपाड़िया

0
188

 

मुबंई: अभिनेता रणवीर सिंह की अपकमिंग मूवी ‘लव रंजन’ में डायरेक्टर बोनी कपूर और अभिनेत्री डिंपल कपाड़िया उनके माता-पिता की भूमिका निभाएंगे। यह पहली फिल्म होगी जिसमें रणवीर और श्रद्धा कपूर स्क्रीन शेयर करेंगे। फिल्म की शूटिंग नोएडा में होने वाली है।

फिल्म में बोनी कपूर एक अमीर शख्स के किरदार में दिखेंगे। इससे पहले बोनी कपूर ने अनिल कपूर की फिल्म ‘एके वर्सेज एके’ से अभिनय की दुनिया में डेब्यू किया है। हालांकि यह फिल्म ओटीटी पर रिलीज हुई थी। बताया जा रहा है कि फिल्म लव रंजन में इस रोल के लिए डायरेक्टर लव ने बोनी कपूर से बात की थी तो उन्होंने मना कर दिया था।

यह भी पढ़े- बाल कलाकार के तौर पर फातिमा ने किया था बॉलीवुड में डेब्यू, इस फिल्म से मिली कामयाबी

इसके बाद फिल्म के डायरेक्टर लव ने अर्जुन कपूर, अंशुला, जाह्नवी कपूर और खुशी को बोनी कपूर को मनाने के लिए कहा और आखिरकार बोनी कपूर अभिनय के लिए मान गए। वहीं रणवीर कपूर फिल्म लव-रंजन, एनीमल और ब्रह्मास्त्र में भी दिखायी देंगे। फिल्म ब्रह्मास्त्र में रणवीर अपनी गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट और अमिताभ बच्चन के साथ दिखाई देंगे।