प्रदेश उत्तर प्रदेश Featured राजनीति

सपा को करारा झटका, मुलायम सिंह की बहू अपर्णा यादव भाजपा में हुईं शामिल

aparna

नई दिल्लीः यूपी में विधानसभा चुनाव से पहले दल-बदल के दौर के क्रम में बुधवार को समाजवादी पार्टी को बेहद करारा झटका लगा है। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की बहू अपर्णा यादव ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। अपर्णा यादव ने भाजपा मुख्यालय में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह की उपस्थिति में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। अपर्णा, मुलायम सिंह की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के बेटे प्रतीक यादव की पत्नी हैं।

अपर्णा यादव के भाजपा में शामिल होने से बीते दिनों भाजपा के कई मंत्रियों और विधायकों के सपा में शामिल होने से हुए राजनीतिक नुकसान की भरपाई होगी। इसके साथ ही भाजपा के इस कदम से सपा के किले में सेंधमारी करने का भी प्रयास किया गया है। अपर्णा, मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के पुत्र प्रतीक की पत्नी हैं। वह पिछला विधानसभा चुनाव समाजवादी पार्टी के टिकट पर लखनऊ कैंट से लड़ चुकी हैं।

यह भी पढ़ेः मशहूर अभिनेत्री की बोरे में मिली दो टुकड़ों में लाश, शूटिंग के लिए घर से निकलने के बाद हुईं थी लापता

भाजपा में शामिल होने के बाद अपर्णा ने कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा की नीति और रीति से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल हुईं हैं। अपर्णा ने कहा कि मेरे चिंतन में राष्ट्र सबसे पहले है। मैं अब राष्ट्र की आराधना के लिए निकली हूं। अपनी क्षमता के मुताबिक जो भी कर सकूंगी, वह करूंगी। वहीं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की बहू भाजपा में शामिल हुई हैं। मैं उनका पार्टी में स्वागत करता हूं।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर  पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…)