Himachal में भाजपा की जीत तय, लेकिन उपचुनाव में लग सकता है झटका

7
victory-in-himachal-is-certain

शिमलाः Himachal की चारों लोकसभा सीटों पर भाजपा की जीत का रास्ता साफ होता दिख रहा है, लेकिन राज्य की विधानसभा सीटों के उपचुनाव में भाजपा को झटका लगता दिख रहा है। राज्य की छह विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में भाजपा चार सीटों पर कांग्रेस से पीछे चल रही है।

बीजेपी से सभी प्रत्यशी आगे

राज्य की चारों लोकसभा सीटों पर भाजपा की जीत लगभग तय है। हिमाचल प्रदेश की चारों लोकसभा सीटों के लिए मंगलवार सुबह आठ बजे से राज्य के 74 केंद्रों पर मतगणना जारी है। अब तक के आंकड़ों के अनुसार, लोकसभा सीट कांगड़ा से भाजपा उम्मीदवार राजीव भारद्वाज कांग्रेस के आनंद शर्मा से दो लाख 26 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। वहीं, हमीरपुर सीट से भाजपा उम्मीदवार अनुराग ठाकुर एक लाख 47 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं।

यह भी पढ़ेंः-UP Lok Sabha Election 2024: लखनऊ में 9वीं बार खिलेगा ‘कमल’ ! राजनाथ सिंह लगाएंगे हैट्रिक

उपचुनाव में बीजेपी पीछे

सिने अभिनेत्री कंगना रनौत भी मंडी सीट से कांग्रेस के विक्रमादित्य सिंह से 62 हजार वोटों से आगे चल रही हैं। वहीं, शिमला सीट से भाजपा के सुरेश कश्यप 79 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। विधानसभा चुनाव में धर्मशाला और बड़सर में भाजपा प्रत्याशियों ने निर्णायक बढ़त बना ली है। सुजानपुर, गगरेट और कुटलैहड़ में कांग्रेस की जीत तय लग रही है। यहां मतगणना अंतिम दौर में चल रही है और कांग्रेस प्रत्याशी भाजपा से आगे चल रहे हैं। वहीं, लाहौल स्पीति में भी कांग्रेस ने अब बढ़त बना ली है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)