UP Lok Sabha Election 2024: लखनऊ में 9वीं बार खिलेगा ‘कमल’ ! राजनाथ सिंह लगाएंगे हैट्रिक

12
election-result-2024--lucknow-vote-counting-rajnath-singh

UP Lok Sabha Election 2024, लखनऊः लोकसभा की सभी 543 सीटों में से 542 के लिए मतगणना सुबह आठ बजे शुरू हो गई। लोकसभा चुनाव 2024 के मतदान के बाद आज भाजपा कांग्रेस समेत देश की तमाम राजनीतिक पार्टियों की किस्मत का फैसला होगा। मतगणना शुरू हो चुकी है और रुझानों में NDA ने फिर से बहुमत हासिल कर लिया है। हालांकि बीजेपी अकेले बहुत से काफी दूर है।

यूपी की बात करें तो यहां सपा-भाजपा में कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। यहां इंडिया गठबंधन एनडीए पर भारी पड़ रहा है। हालांकि देश की प्रतिष्ठित सीटों में से एक लखनऊ संसदीय सीट पर 1991 से बीजेपी का कब्जा है। लोकसभा चुनाव 2024 के चुनाव नतीजों के शुरुआती रुझानों में बीजेपी उम्मीदवार केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) बढ़त बनाए हुए हैं।

1991 से लखनऊ में लहरा रहा भगवा

बता दें, राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) इस सीट पर तीसरी बार किस्मत आजमा रहे हैं। 10वीं लोकसभा के लिए हुए आम चुनाव में भाजपा के अटल बिहारी वाजपेयी ने पहली बार इस सीट पर भगवा झंडा फहराया था। इसके बाद उन्होंने 1996, 1998, 1999 और 2004 के चुनाव में लगातार पांच बार जीत दर्ज कर रिकॉर्ड बनाया था।

UP Lok Sabha Election Result: यूपी में सपा-भाजपा में कांटे की टक्कर, ‘INDIA’ गठबंधन को बढ़त

2004 के चुनाव के बाद अटल जी ने खुद को सक्रिय राजनीति से दूर कर लिया था। 2009 में लालजी टंडन ने लखनऊ से भाजपा के टिकट पर विजय रथ को आगे बढ़ाया। 2014 और 2019 में राजनाथ सिंह ने यहां कमल खिलाया। वह तीसरी बार मैदान में हैं। इस बार जीत के साथ जहां राजनाथ सिंह अपनी जीत की हैट्रिक पूरी करेंगे, वहीं भाजपा की यह नौवीं जीत होगी।

राजनाथ का मुकाबला सपा के रविदास

राजनाथ सिंह का मुकाबला समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार रविदास मेहरोत्रा ​​से है। उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव की मतगणना में सुबह 11 बजे तक राजनाथ सिंह अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सपा के रविदास मेहरोत्रा ​​से 19 हजार से अधिक मतों से आगे चल रहे हैं। 2019 के आम चुनाव में राजनाथ सिंह ने सपा की पूनम शत्रुघ्न सिन्हा को 3 लाख 47 हजार 302 मतों से हराया था। यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि राजनाथ सिंह तीसरी जीत के साथ अपनी जीत का अंतर बढ़ा पाते हैं या नहीं।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)