Thursday, March 27, 2025
spot_img
spot_img
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडहरिद्वार पंचायत चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों की सूची,...

हरिद्वार पंचायत चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों की सूची, देखें पूरी लिस्ट

भाजपा

देहरादूनः काफी जद्दोजहद के बाद भारतीय जनता पार्टी ने हरिद्वार जिला पंचायत सदस्य पद के लिए प्रत्याशियों की सूची फाइनल कर दी। अब तक हुए चुनावों में भाजपा जिला पंचायत पर भगवा बुलंद नहीं कर पाई है। इस बार उसके लिए चुनाव प्रतिष्ठा का सवाल माना जा रहा है। यही वजह है कि प्रत्याशियों को तय करने के लिए प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम पहुंचे। उनकी मौजूदगी में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार ने जिलों से प्राप्त किए गए पैनल पर मंथन किया और नाम तय किए।

प्रत्याशियों के चयन में सोशल इंजीनियरिंग का खास ख्याल रखा गया है। जातीय समीकरणों के हिसाब से प्रत्याशियों का चयन किया गया है। नाम तय करने के बाद सभी नेता मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से चर्चा करने मुख्यमंत्री आवास पहुंचे। काफी मंथर के बाद पार्टी ने सूची फाइनल की। दरअसल, पार्टी के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम की मौजूदगी में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और प्रदेश महामंत्री संगठन अजय कुमार ने काफी मंथन के बाद प्रत्याशियों की सूची जारी की।

ये भी पढ़ें..NEET UG Result 2022: आज जारी होगा नीट यूजी परीक्षा का…

खास बात ये है कि हरिद्वार पंचायत चुनाव में भाजपा अब तक अपना परचम नहीं लहरा पाई है, जो इस चुनाव में बीजेपी के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है। हरिद्वार के जिलाध्यक्ष डॉ. जयपाल सिंह ने पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों की सूची जारी की। जिसके साथ ही पंचायत चुनाव को लेकर सरगर्मी बढ़ गई है।

अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक औरट्विटरपर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें