आज शाम लखनऊ पहुंचेंगे भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, कई अह्म मुद्दों करेंगे चर्चा

37

लखनऊः भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा आज दो दिन के प्रवास पर लखनऊ पहुंचेंगे। पार्टी सूत्रों के मुताबिक अध्यक्ष जेपी नड्डा मंत्रिमंडल विस्तार, पंचायत चुनाव और आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति को लेकर अह्म बैठकें करेंगे।

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शाम पांच बजे लखनऊ पहुंचेंगे। उनके स्वागत की सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं। जेपी नड्डा अपने दो दिन के प्रवास के दौरान पार्टी के बूथ अध्यक्ष और प्रबुद्धजन सम्मेलन में भी शामिल होंगे। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेष अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने बताया कि आज शाम जेपी नड्डा प्रदेश मुख्यालय में प्रदेश पदाधिकारियों और क्षेत्रीय अध्यक्षों के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद मंत्रियों के साथ उनकी मंत्रणा होगी। शुक्रवार सुबह भाजपा अध्यक्ष चिनहट में ग्रामीण (लखनऊ) मंडल की बैठक करेंगे।

यह भी पढ़ें-अमेरिकियों पर भरोसा नहीं करते एक तिहाई यूरोपीय, यहां हुआ ये…

इसके बाद वह सीएमएस, गोमतीनगर विस्तार में महानगर और जिला के बूथ अध्यक्ष सम्मेलन को संबोधित करेंगे। दोपहर बाद जेपी नड्डा पार्टी मुख्यालय में अवध और कानपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय पदाधिकारियों व जिलाध्यक्षों के साथ संगठन पर चर्चा करेंगे। शाम को तीन बजे उनकी अवध क्षेत्र के भाजपा सांसदों और विधायकों के साथ बैठक होगी। इसके बाद वह सोशल मीडिया वॉलंटियर्स को संबोधित करेंगे। शुक्रवार शाम जेपी नड्डा इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में शामिल होंगे।