Saturday, March 15, 2025
spot_img
spot_img
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeराजनीतिHimachal: भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सोलन में किया रोड शो, कार्यकर्ताओं...

Himachal: भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सोलन में किया रोड शो, कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

सोलनः हिमाचल प्रदेश के सोनल पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। शुक्रवार को शहर में पहुंचे नड्डा के स्वागत के लिए कार्यकर्ताओं ने भव्य रोड शो का आयोजन किया। नखुली गाड़ी में सोलन की सीमा से उन्हें हज़ारों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने शहर भर की सड़कों से ले जाया गया। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल भी खुली कार में जेपी नड्डा के साथ नजर आए। वहीं जेपी नड्डा ने भी खुले दिल से लोगों का अभिवादन स्वीकार किया।

भगवा रंग में रंगी नजर आईं शहर की सड़कें

इससे पहले शहर भर में विभिन्न स्थानों पर जेपी नड्डा और अनुराग ठाकुर के पोस्टर लगाए गए। इस बीच पार्टी कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा गया। शहर की सड़कें पूरी तरह भगवा रंग में रंगी नजर आईं। उधर जेपी नड्डा के रोड़ शो को लेकर शहर के पूरे यातायात को वैकल्पिक मार्गों पर मोड़ दिया गया। करीब एक घंटे तक चले रोड शो के कारण लोग अपने घरों और दुकानों से बाहर निकलकर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।

ये भी पढ़ें..क्या लोकसभा चुनाव लड़ने वाले हैं Manoj Bajpayee, अभिनेता ने पोस्ट शेयर कर किया खुलासा

सोलन के बाजार से गुजरा नड्डा का काफिला

सोलन के बाजार से गुजरते हुए रोड शो के रूप में नड्डा का काफिला पुराने बस अड्डे पर पहुंचा, जहां उन्होंने जनसभा को संबोधित किया। अपने कार्यक्रम के बारे में बोलते हुए पूर्व मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष तीन राज्यों में मिली प्रचंड जीत के बाद पहली बार सोलन और शिमला आए हुए है। उनकी सफलता के लिए पूरी पार्टी ने भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया है। उन्होंने कहा कि इस रोड शो से जनता को यह संदेश जा रहा है कि आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा राज्य की चारों सीटें जीतेगी।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें