प्रदेश उत्तर प्रदेश Featured

राजधानी लखनऊ पहुंचे भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत

bhupendra-singh_588

लखनऊः भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी के लखनऊ पहुंचने पर भाजपा नेताओं और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने चारबाग रेलवे स्टेशन पर उनका भव्य स्वागत किया। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह, लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद, मंत्री सुरेश खन्ना ने भूपेन्द्र चौधरी को माला पहनाकर स्वागत किया। चारबाग से प्रदेश कार्यालय तक जगह-जगह स्वागत की तैयारी की गयी है। केन्द्रीय मंत्री संजय बालियान व एटा सांसद राजवीर सिंह प्रदेश अध्यक्ष के साथ ही दिल्ली से आये हैं। प्रदेश अध्यक्ष के साथ भी ट्रेन में पश्चिम से बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता लखनऊ आये हैं।

स्टेशन से बाहर आते ही ढ़ोल नगाड़ों के बीच भूपेन्द्र चौधरी जिन्दाबाद, भारतीय जनता पार्टी जिन्दाबाद के नारे लगाते भाजपा कार्यकर्ताओं का हुजूम केकेसी के सामने पंडित दीन दयाला उपाध्याय स्मृतिका पहुंचा। भूपेन्द्र सिंह ने पं. दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर पुष्पार्चन किया। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष का काफिला हुसैनगंज की ओर आगे बढ़ा। महाराणा प्रताप चौराहे पर लखनऊ पश्चिम भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर भूपेन्द्र चौधरी का स्वागत किया गया। महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर पुष्पार्चन के पश्चात लोकभवन में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर पुष्पार्चन किया। लोकभवन के सामने विधायक नीरज बोरा ने कार्यकर्ताओं के साथ प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया। इसके बाद भूपेन्द्र चौधरी ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर पुष्पार्चन किया।

ये भी पढ़ें..National Sports Day: आखिर क्यों आज ही मनाया जाता है ‘राष्ट्रीय...

इसके बाद महारानी अवन्ती बाई लोधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद भूपेन्द्र चौधरी भारत रत्न बाबा साहेब अम्बेडकर की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। यहां के बाद प्रदेश अध्यक्ष हजरतगंज स्थित जीपीओ पार्क में लगी महात्मा गांधी और सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्पार्चन किया। इसके बाद वह कार्यकर्ताओं के भारी हुजूम के साथ भाजपा प्रदेश मुख्यालय पहुंचे। प्रदेश कार्यालय पहुंचने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश संगठन मंत्री धर्मपाल, प्रदेश महामंत्री गोविन्द नारायण शुक्ल, प्रदेश महामंत्री अमरपाल मौर्य, मंत्री कपिल देव अग्रवाल व सांसद सुब्रत पाठक ने स्वागत किया।

अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक औरट्विटरपर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…