देश राजनीति Featured

BJP Manifesto: पीएम मोदी ने जारी किया भाजपा का संकल्प पत्र, अगले 5 साल तक मिलता रहेगा मुफ्त राशन

blog_image_661b69b86db2b

BJP Manifesto: आगामी लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Elections 2024) के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपना घोषणापत्र (संकल्प पत्र) जारी कर दिया है।  दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में यह संकल्प पत्र जारी किया गया। भाजपा ने इस घोषणा पत्र में तमाम वादे किए है। इस पर मौके पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और  मौजूद रहे। इससे पहले पीएम मोदी ने संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। 

भाजपा के संकल्प पत्र का शीर्षक ‘मोदी की गारंटी’ है और यह युवाओं, गरीबों, महिलाओं और किसानों पर केंद्रित है। लोकसभा चुनाव-2024 के लिए संकल्प पत्र जारी करते हुए पीएम मोदी ने इन चारों श्रेणियों के एक-एक व्यक्ति को यह संकल्प पत्र सौंपा। भाजपा का दावा है कि वह GYAN (गरीब, युवा, अन्नदाता और महिला शक्ति) के साथ आगे बढ़ रही है और 2047 तक एक विकसित भारत बनाने का संकल्प ले रही है।

ये भी पढ़ेंः- RJD Manifesto: 200 यूनिट फ्री बिजली, 500 रुपये में सिलेंडर...RJD ने घोषणापत्र किए तमाम वादे

BJP Manifesto की खास बातें

पीएम मोदी ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का चुनावी घोषणापत्र जारी कर दिया है। जिसे संकल्प पत्र नाम दिया गया है। इस घोषणा पत्र में कई वादे किए गए। आइए जानते है भाजपा के संकल्प पत्र की मुख्य बातें....

  • अयोध्या का और विकास।
  • भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।
  • देश में न्याय संहिता को सख्ती से लागू करना।
  •  ‘वन नेशन वन इलेक्शन’ पर काम जारी होने की भी बात कही गई है। 
  • घोषणा पत्र में रेलवे को लेकर भी किए गए कई वादे।
  • देश को उर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने का भी वादा किया गया है। 
  • ट्रेनों में वेटिंग लिस्‍ट की समस्‍या समाप्‍त होगी
  • नार्थ ईस्ट में चलाई जाएगी बुलेट ट्रेन ।
  • देश में 5जी का विस्तार और 6जी का विकास।
  • अगले पांच साल तक जारी रहेगा मुफ्त राशन।
  • दिव्यांग साथियों को पीएम आवास योजना में प्राथमिकता दी जाएगी।
  • 3 करोड़ और नए घर बनाएंगे।
  • सभी घरों के लिए सस्ती पाइपलाइन गैस उपलब्धता की दिशा में काम किया जाएगा।
  • बिजली बिल जीरो करने की दिशा में काम होगा।
  •  पीएम सूर्यघर बिलजी योजना लॉन्च होगी।
  • 10 करोड़ बहनों की सहायत का संकल्प।
  • मुद्रा योजना की सीमा 10 लाख रुपये से बढ़ाकर 20 लाख रुपये की गई।
  • ट्रांसजेंडरों को आयुष्मान भारत योजना के दायरे में लाया जाएगा।
  •  'वन नेशन वन इलेक्शन' पर होगा काम।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)