Tuesday, October 22, 2024
spot_img
spot_img
spot_img
Homeराजनीतिअपनों को साथ लाने में फेल हो रही BJP, राजस्थान के बाद...

अपनों को साथ लाने में फेल हो रही BJP, राजस्थान के बाद अब यहां भी कार्यकर्ताओं में गुस्सा

पलामूः झारखंड विधानसभा चुनाव की सरगर्मी दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। प्रथम चरण के चुनाव के लिए टिकट बंटते ही गढ़वा BJP में बड़ी दरार सामने आ गई है। BJP के पुराने व वरिष्ठ सदस्यों ने प्रत्याशी व प्रदेश नेतृत्व के निर्णय के खिलाफ बगावत का बिगुल फूंक दिया है। अगर भाजपा का झारखंड प्रदेश नेतृत्व गढ़वा में टिकट वापसी पर विचार नहीं करता है तो भाजपा का एक बड़ा गुट जल्द ही अगला कदम उठा सकता है।

सत्येंद्रनाथ तिवारी से नाराज हैं कार्यकर्ता

शहर के आरकेवीएस बीएड कॉलेज परिसर में मंगलवार को प्रेस वार्ता आयोजित कर भाजपा के कई वरिष्ठ सदस्य अलखनाथ पांडेय, राजीव राज तिवारी, भगत सिंह, गौरी शंकर बिंद आदि ने संयुक्त रूप से उक्त बातें कही।

भाजपा नेताओं ने कहा कि हम शुरू से ही निष्ठा व समर्पण के साथ भाजपा के लिए काम करते आए हैं। लेकिन गढ़वा के वर्तमान प्रत्याशी सत्येंद्रनाथ तिवारी की स्थिति से अवगत होने के बावजूद प्रदेश नेतृत्व ने उन्हें टिकट देकर समर्पित पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को ठेस पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि प्रत्याशी श्री तिवारी पार्टी में अपनी लॉबी चलाते हैं।

अभद्र व्यवहार का लगाया आरोप

वे अपनी पुरानी पार्टी झाविमो द्वारा लाए गए कार्यकर्ताओं को तरजीह देते हैं, जबकि तिवारी भाजपा के पुराने व समर्पित पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ दुर्व्यवहार करते हैं और सार्वजनिक मंच पर भी उनका अपमान करते हैं। पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं के साथ वे हमेशा अभद्र व्यवहार करते हैं। लोकसभा, जिला परिषद आदि चुनावों में पार्टी के घोषित व समर्थित प्रत्याशी के खिलाफ अपना प्रत्याशी खड़ा कर पार्टी प्रत्याशी को हराने का काम भी तिवारी करते हैं। पिछले दो विधानसभा चुनावों में पार्टी के निर्णय को स्वीकार करते हुए सभी ने मिलकर तिवारी को जिताया था। इसके बाद भी उनका अपने कार्यकर्ताओं व क्षेत्र की जनता के प्रति व्यवहार काफी असंतोषजनक रहा है।

कई वरिष्ठ कार्यकर्ता रहे मौजूद

इसके कारण ही वे पिछला विधानसभा चुनाव हार गए थे। इन सभी बातों से प्रदेश नेतृत्व को अवगत करा दिया गया है। अगर पार्टी 25 अक्टूबर तक सत्येंद्र नाथ तिवारी से टिकट वापस लेकर किसी अन्य कार्यकर्ता को टिकट नहीं देती है, तो आगे की रणनीति तैयार की जाएगी। इसके पहले केंद्रीय नेतृत्व को भी यहां की स्थिति से अवगत करा दिया जाएगा। भाजपा नेताओं ने कहा कि भले ही वे तन-मन-धन से ईमानदारी से प्रत्याशी सत्येंद्र नाथ तिवारी के लिए काम करें, लेकिन तिवारी हम जैसे कार्यकर्ताओं पर कभी भरोसा नहीं करेंगे और न ही कभी सम्मान देंगे। जब से तिवारी झाविमो छोड़कर भाजपा में शामिल हुए हैं, उन्होंने कार्यकर्ताओं को आपस में ही बांट दिया है।

यह भी पढ़ेंः-उड़ान भरते ही मिली बम से उड़ाने की धमकी, इंडिगो के विमान की इमरजेंसी लैंडिंग

इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता प्रमोद चौबे, अंजनी तिवारी, धनंजय तिवारी, वीरेंद्र नाथ पांडेय, चंदन जायसवाल, लव कुमार कुशवाहा, शिव नारायण चंद्रा, चंद्रमणि पाठक, महेंद्र सिंह, कामेश्वर सिंह, सत्यनारायण सिंह, रामसरीख चंद्रा, रामउदार पांडेय समेत दो दर्जन से अधिक भाजपा के वर्तमान व पूर्व जिला व मंडल पदाधिकारी मौजूद थे।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें