Sunday, October 20, 2024
spot_img
spot_img
spot_img
HomeराजनीतिAssembly elections: BJP की पहली सूची में आधी आबादी पर खास फोकस

Assembly elections: BJP की पहली सूची में आधी आबादी पर खास फोकस

रांची: Jharkhand Assembly Elections के लिए भाजपा की पहली सूची में आधी आबादी पर खास फोकस किया गया है। 66 उम्मीदवारों की सूची में भाजपा ने 12 महिलाओं को उम्मीदवार बनाया है। भाजपा झारखंड विधानसभा चुनाव कुल 68 सीटों पर लड़ने जा रही है।

किसको कहां से बनाया गया प्रत्याशी

अब तक 66 उम्मीदवारों की सूची जारी हो चुकी है। सूची में कोडरमा से नीरा यादव, निरसा से अपर्णा सेनगुप्ता, झरिया से रागिनी सिंह, जमुआ से मंजू देवी, गांडेय से मुनिया देवी, सिंदरी से तारा देवी, पोटका से मीरा मुंडा का नाम शामिल है। इसके अलावा जमशेदपुर पूर्व से पूर्णिमा दास साहू, चाईबासा से गीता बलमुचू, जगन्नाथपुर से गीता कोड़ा, जामताड़ा से सीता सोरेन, छतरपुर से पुष्पा देवी को उम्मीदवार बनाया गया है।

भाजपा ने पूर्व मुख्यमंत्री और ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास की बहू पूर्णिमा दास साहू को भी टिकट दिया है। इसके अलावा पार्टी ने पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा की पत्नी मीरा मुंडा को भी टिकट दिया है। चाईबासा से गीता बलमुचू, जगन्नाथपुर से गीता कोड़ा, मझगांव से बड़कुंवर गगराई और चक्रधरपुर से शशि भूषण समाड को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। मनोहरपुर सीट आजसू को आवंटित की गई है। आजसू भी सोमवार तक अपना उम्मीदवार घोषित कर देगी।

जिन चार उम्मीदवारों पर भाजपा ने दांव लगाया है, उनमें गीता बलमुचू को छोड़कर बाकी तीनों उम्मीदवार पहले भी विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं। जगन्नाथपुर विधानसभा से गीता कोड़ा और मझगांव विधानसभा से बड़कुंवर गगराई दो-दो बार विधानसभा चुनाव जीत चुके हैं, जबकि चक्रधरपुर से शशि भूषण समाड एक बार विधायक बने हैं।

यह भी पढ़ेंः-बाबूलाल मरांडी ने कहा- विश्वासघात का बदला लेने का समय आ गया

महिला प्रत्याशी और सीटें

डॉ नीरा यादव -कोडरमा

अपर्णा सेनगुप्ता- निरसा

रागिनी सिंह- झरिया

मंजू देवी -जमुआ

मुनिया देवी -गांडेय

सीता सोरेन- जामताड़ा

तारा देवी- सिंदरी

मीरा मुंडा -पोटका

पूर्णिमा दास साहू -जमशेदपुर पूर्वी

गीता कोड़ा- जगन्नाथपुर

गीता बलमुचू -चाईबासा

पुष्पा देवी – भुइयां छतरपुर

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें