मध्य प्रदेश राजनीति

लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने किया मेनिफेस्टो कमेटी का गठन, मोहन-शिवराज समेत इन दिग्गजों को मिली जगह

Lok Sabha Election 2024, भोपाल : भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने शनिवार को लोकसभा चुनाव 2024 के लिए लोकसभा चुनाव घोषणापत्र समिति का गठन किया। 27 सदस्यीय इस समिति में मध्य प्रदेश से दो नाम शामिल किए गए हैं। घोषणापत्र समिति में मुख्यमंत्री डॉ। मोहन यादव और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को रखा गया है। कमेटी का अध्यक्ष राजनाथ सिंह को बनाया गया है। जबकि संयोजक निर्मला सीतारमण और सह संयोजक पीयूष गोयल को बनाया गया है।

राजनाथ सिंह बने अध्यक्ष

घोषणापत्र राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की देखरेख में तैयार किया जाएगा। बीजेपी के घोषणा पत्र को संकल्प पत्र का नाम भी दिया गया है। मध्य प्रदेश में सुझाव पेटी और सोशल मीडिया के माध्यम से जनता से संकल्प पत्र के लिए सुझाव लिये जा रहे हैं। राज्य में ब्लॉक से लेकर जिला मुख्यालय तक कई जगहों पर सुझाव पेटियां लगाई गई हैं। ये भी पढ़ें..Lok Sabha Election: पश्चिम से चढ़ेगा सियासी पारा, PM मोदी आज मेरठ से करेंगे चुनावी अभियान का शंखनाद

बीजेपी के घोषणापत्र में दिखेगा 2047 का विजन

ईमेल, व्हाट्सएप, एसएमएस और इंटरनेट मीडिया के अन्य माध्यमों से विभिन्न वर्गों के जागरूक लोगों से सुझाव भी लिए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने भाषण में साल 2047 के विजन की बात करते हैं। बताया जा रहा है कि बीजेपी के घोषणापत्र में 2047 का विजन भी दिखेगा। पार्टी ने सुझाव लेने के लिए प्रत्येक बूथ और गांव स्तर पर भी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी है। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भाजपा की मेनिफेस्टो कमेटी

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भाजपा की मेनिफेस्टो कमेटी

  • राजनाथ सिंह- अध्यक्ष
  • निर्मला सीमरमण- संयोजक
  • पीयूष गोयल- सह-संयोजक
  • मोहन यादव- सदस्य
  • शिवराज सिंह चौहान- सदस्य
  • वसुंधरा राजे- सदस्य
  • स्मृति ईरानी- सदस्य
  • अर्जुन मुंडा- सदस्य
  • भूपेद्र यादव- सदस्य
  • अश्विनी वैष्णव- सदस्य
  • धमेंद्र प्रधान- सदस्य
  • भूपेंद्र पटेल- सदस्य
  • अर्जुन राम मेघवाल- सदस्य
  • किरेन रिजीजू- सदस्य
  • हिमंता विश्व सरमा- सदस्य
  • विष्णु देव सांय- सदस्य
  • जुएल ओराम- सदस्य
  • रविशंकर प्रसाद- सदस्य
  • सुशील मोदी -सदस्य
  • केशव प्रसाद मौर्य- सदस्य
  • राजीव चंद्रशेखर- सदस्य
  • ओपी धनखड़- सदस्य
  • अनिल एंटनी- सदस्य
  • तारीक मंसूर- सदस्य
  • विनोद तावड़े- सदस्य
  • राधामोहन प्रसाद अग्रवाल-सदस्य
  • मनजिंदर सिंह सिरसा- सदस्य
(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)