Thursday, October 24, 2024
spot_img
spot_img
spot_img
Homeउत्तर प्रदेशभाजपा ने की जिला पंचायत सदस्य के 12 प्रत्याशियों की घोषणा

भाजपा ने की जिला पंचायत सदस्य के 12 प्रत्याशियों की घोषणा

लखनऊः भारतीय जनता पार्टी ने गाजियाबाद के जिला पंचायत सदस्य के लिए 12 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है। इसमें भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष बसंत त्यागी की पत्नी को भी उम्मीदवार बनाया गया है।

प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह के हस्ताक्षर से जारी सूची में भाजपा ने वार्ड 1 पर अमित चौधरी, वार्ड 25 पर सुमन देवी, वार्ड 3 पर जोगेश्वर, वार्ड 4 पर संजू देवी, वार्ड 5 पर गौरव कुमार और वार्ड 7 पर पुष्पेंद्र चौधरी को मैदान में उतारा है। इसी क्रम में वार्ड 9 पर सीमा, वार्ड 10 पर मेहताब चौधरी, वार्ड 11 पर दिनेश जाटव, वार्ड 12 पर रामेश्वरी, वार्ड 13 पर अंशु मावी और वार्ड 14 पर ममता त्यागी को भाजपा ने अपना उम्मीदवार घोषित किया है।

यह भी पढ़ेंःफरीदाबाद में प्रशासन ने ढहाए अवैध रूप से बने मकान, भारी…

बता दें कि पंचायत चुनाव का बिगुल बज चुका है। ग्रामीण इलाकों में माहौल पूरी तरह से चुनावी हो गया है। कांग्रेस, सपा, लोकदल व अन्य राजनीतिक दल भी अपने प्रत्याशियों के नाम घोषित कर रहे हैं।

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें