मध्य प्रदेश पहुंचा ‘biperjoy’, अगले दो दिन तेजी से बिगड़ेगा मौसम

36

 

भोपालः गुजरात और राजस्थान में भारी तबाही मचाने के बाद चक्रवाती तूफान ‘biperjoy’ का असर सोमवार को मध्य प्रदेश में देखने को मिला। राजस्थान की सीमा से लगे राज्य के शिवपुरी जिले के पिपरसमा गांव में 33 मिमी यानी 1.25 इंच से ज्यादा बारिश दर्ज की गई। वहीं, शिवपुरी नगर में करीब एक इंच बारिश हुई। इसके अलावा अशोकनगर, गुना, ग्वालियर, विदिशा, शिवपुरी, सीहोर में भी झमाझम बारिश हुई।

प्रदेश की राजधानी भोपाल में सोमवार को सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे और तेज हवाएं चलीं। इसके साथ ही कई जिलों में हल्की बूंदाबांदी तो कहीं तेज बारिश हुई। इससे अधिकतम तापमान में भी कमी आई है। भोपाल में एक ही दिन में तापमान में 4.6 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई और पारा 34.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इंदौर में 32.7, ग्वालियर में 30.7 और जबलपुर में 39.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं गर्मी का असर दमोह, खजुराहो, मंडला, नरसिंहपुर, रीवा, सतना, सीधी, उमरिया और मलंजखंड में देखा गया। यहां का तापमान 40 डिग्री या इससे ज्यादा रहा।

मौसम विभाग के अनुसार चक्रवाती तूफान biperjoy 22 जून तक मध्य प्रदेश में अपना असर दिखाएगा। इसके चलते ग्वालियर-चंबल में अगले दो दिनों तक भारी बारिश हो सकती है। भोपाल और उज्जैन संभाग भी भीगेंगे। इन चारों संभागों के जिले राजस्थान से जुड़े हुए हैं। यहां तूफान की रफ्तार 60 किमी प्रति घंटा या इससे भी ज्यादा हो सकती है। वहीं, अगले चार दिनों तक प्रदेश में मौसम खराब बना रहेगा।

यह भी पढ़ेंः-खुली चाबियों के ट्रैक से गुजरी महाकौशल एक्सप्रेस, बाल-बाल बची हजारों यात्रियों की जान

भोपाल मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एचएस पांडेय ने बताया कि चक्रवाती तूफान biperjoy अभी डिप्रेशन के रूप में मध्य प्रदेश के ऊपर बना हुआ है। यह पूर्व-उत्तर पूर्व दिशा में बढ़ रहा है। इस बीच, बिहार और उसके आसपास हवा के ऊपरी हिस्से में एक चक्रवात बना हुआ है। इस चक्रवात से विदर्भ तक एक ट्रफ बनी है, जो झारखंड, छत्तीसगढ़ और पूर्वी मध्य प्रदेश से होकर गुजर रही है। इससे लगातार नमी आने लगी है। में रुक-रुक कर बारिश जारी रहने की संभावना है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)