Home प्रदेश बिहार के बांका में अनियंत्रित बोलेरो ने श्रद्धालुओं के झुंड को रौंदा,...

बिहार के बांका में अनियंत्रित बोलेरो ने श्रद्धालुओं के झुंड को रौंदा, पांच की मौत, कई घायल

gwalior-road-accident

Bolero Crushed Devotees In Banka: बिहार के बांका में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है, जहां शुक्रवार देर शाम (18 अक्टूबर) एक अनियंत्रित बोलेरो ने कई श्रद्धालुओं को कुचल दिया। इस घटना में चार श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए। घटना फुल्लीडुमर थाना क्षेत्र के नगरडीह गांव के पास हुई। आक्रोशित लोगों ने मौके पर जमकर बवाल काटा।

हादसे के बाद बोलेरो लेकर चालक हुआ फरार

एसडीपीओ ने 4 मौतों की पुष्टि की है। घटना के बाद बोलेरो लेकर चालक फरार हो गया। घटना होते ही आसपास के लोग वहां जुट गए। उग्र ग्रामीणों ने पुलिस की 112 गाड़ी को आग के हवाले कर दिया। फिलहाल घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल है। मृतकों की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। मृतकों में तीन महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं। कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है।

ये भी पढ़ेेंः- बाबा सिद्दीकी हत्याकांड: मुंबई क्राइम ब्रांच को मिली बड़ी सफलता, 5 और आरोपियों को किया गिरफ्तार

महादेव मंदिर आ रहे थे श्रद्धालु

जानकारी के अनुसार बांका जिले के रजौन, बांका, अमरपुर थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों से कांवरियों का जत्था एक आकर्षक रथ के पीछे नाचते-गाते चल रहा था। सभी लोग सुल्तानगंज से जल भरकर शंभूगंज-इंग्लिश मोड़ सड़क के रास्ते चांदन नदी के तट पर स्थित बाबा ज्येष्ठ गौर नाथ महादेव मंदिर आ रहे थे। इसी क्रम में फुल्लीडुमर थाना क्षेत्र के नगरडीह गांव के समीप तेज रफ्तार अनियंत्रित बोलेरो ने कांवरियों के जत्थे को कुचल दिया।

एसडीपीओ ने की 4 मौतों की पुष्टि इस संबंध में बांका एसडीपीओ बिपिन बिहारी ने बताया कि इस सड़क दुर्घटना में 3 महिला और एक पुरुष कांवरिया की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि करीब एक दर्जन कांवरिया घायल हो गए। पुलिस मृतकों की पहचान और अन्य कार्रवाई में जुटी है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

Exit mobile version