Tuesday, March 11, 2025
spot_img
spot_img
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeबिहारBihar Road Accident : अज्ञात वाहन की चपेट में आने से आटो...

Bihar Road Accident : अज्ञात वाहन की चपेट में आने से आटो चालक की मौत , 4 सवार गंभीर रुप से घायल

Bihar Road Accident : जिले के सुगौली-रक्सौल राष्ट्रीय उच्च पथ 527डी पर सिकरहना पुल के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक आटो चालक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसमें सवार चार लोग घायल हो गए जिनको आनन फानन में इलाज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया जहां से प्राथमिक इलाज के बाद घायलों को मोतिहारी रेफर कर दिया गया।

अज्ञात वाहन की टक्कर से ऑटो चालक की मौत        

घटना रविवार की सुबह करीब 9 बजे की बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार आटो चालक मुरला से पैसेंजर लेकर सुगौली की ओर आ रहा था। तभी सिकरहना पुल के पास छपवा की ओर से आ रही अज्ञात वाहन से आमने-सामने टक्कर हो गई। मृतक चालक रामगढ़वा थाना क्षेत्र के मुरला गांव का नथू ठाकुर का पुत्र अमित कुमार बताया गया है।

ये भी पढ़ें : Kolkata: हाइड्रेंट साफ करते समय तीन सफाई कर्मियों की मौत

Bihar Road Accident : घायलों को कराया गया भर्ती    

दुर्घटना के बाद स्थानीय लोग जमा हो गए और 112 नम्बर पुलिस टीम को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस की टीम ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां उनका प्राथमिक उपचार कर मोतिहारी रेफर किया गया। पुलिस आटो चालक के शव को कब्जे में लेकर कानूनी प्रक्रिया पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेजा गया है। थानाध्यक्ष अमित कुमार सिंह ने बताया कि, घटना को लेकर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें