बिहार क्राइम

शादी का झांसा देकर किया युवती का यौन शोषण, गर्भवती होने पर हुआ फरार

rape नवादाः बिहार में लव, सेक्स और धोखा का एक और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां एक लड़की को प्यार की झांसा देकर 5 महीना की गर्भवती होने के बाद प्रेमी छोड़कर फरार हो गया है। जिसके बाद पीड़िता लड़की ने शुक्रवार को महिला थाना में शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है। दरअसल पांच माह की गर्भवती लड़की ने महिला थाने में आवेदन देकर कहा है कि मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बेलधारा गांव निवासी राजेंद्र रविदास के पुत्र शत्रुघ्न रविदास ने एक साल पहले प्यार का झांसा देकर उससे शादी करने का वादा किया था। फिर शारीरिक संबंध (Rape) बनाए। जब गर्भवती हो गईं तो प्रेमी ने शादी करने का वादा करते हुए परिवार वालों से भी मिलवाया। ये भी पढ़ें..Koffee with Karan: ‘आशिकी ऐसी ही है’.. अनन्या ने आदित्य के साथ रिश्ते पर लगाई मुहर!

महीनों किया शारीरिक शोषण

पहले तो परिवार वाले शादी के लिए राजी हो गए। लेकिन बाद में लड़के ने शादी से इनकार कर दिया। अब वह गर्भवती प्रेमिका को छोड़कर फरार हो गया। आखिरकार लड़की थाने पहुंची और आवेदन देकर लड़के के खिलाफ एफआईआर दर्ज करायी। युवती ने बताया कि लड़का अपनी बहन से मिलने उसकी ससुराल आता था। इस दौरान उसने प्यार का झांसा देकर हमसे शादी का वादा किया। इस दौरान कई बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और जब गर्भवती हो गई तो छोड़कर भाग गया।

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

गौरतलब है कि इस पूरे मामले पर महिला थाना प्रभारी अंशू ने कहा कि आवेदन के आधार पर प्राथमिक मामला दर्ज कर लिया गया है। लड़की की मेडिकल जांच भी कराई गई है। लड़की बालिग है और 5 माह की गर्भवती है। मामले की जांच की जा रही है। आरोपी को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)