Bigg Boss से मशहूर Manisha Rani की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में हुई भर्ती

0
15

Bigg Boss, Manisha Rani: बिग बाॅस ओटीटी सीजन 2 से मशहूर अभिनेत्री मनीषा रानी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। अक्सर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली मनीषा रानी की तबीयत बिगड़ गई है और वो अस्पताल में भर्ती हैं। जैसे ही इस बात की जानकारी मनीषा रानी के चाहने वालों को मिली तो वो हैरान हो गए है और उनके जल्द ही ठीक होने की कामना करने लगे।

आपको बता दें कि बिग बाॅस (Bigg Boss) ओटीटी में नजर आने के बाद से मनीषा रानी काफी ज्यादा चर्चा में रही। वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपनी तस्वीरें और वीडियो फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। सोशल मीडिया पर उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग देखी जा सकती है। उनके हर एक पोस्ट पर ढेर सारे कमेंट और लाइक्स आते रहते हैं। अब इसी बीच उनकी तबीयत खराब होने की खबर आ रही है जिसके बाद उनको तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Manisha Rani की तस्वीर वायरल

इसके अलावा मनीषा रानी की एक तस्वीर सामने आई है, उनकी ये तस्वीर सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गई है। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि मनीषा रानी अस्पताल के बेड पर लेटी दिखाई दे रही है। ये तस्वीर उनके एक फैन पेज ने शेयर किया है। इस फोटो में मनीषा अस्पताल के बिस्तर पर लेटे दिखीं। हालांकि अभिनेत्री अस्पताल में क्यों भर्ती हुई इसके बारे में कोई जानकारी खबर लिखने तक सामने नहीं आई है। मनीषा की इस तस्वीर को देखकर फैंस ने चिंता जाहिर की है। साथ ही उनके जल्द ठीक होने की प्रार्थना भी कर रहे हैं।

Bihar Politics: बीजेपी से सम्राट और विजय सिन्हा बन सकते हैं उपमुख्यमंत्री!

Manisha Rani को Bigg Boss से मिली पाॅपुलैरिटी

मनीषा रानी बिग बॉस पॉपुलर शो ओटीटी सीजन 2 से फैंस का खूब मनोरंजन हुआ। वह बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 में टॉप 3 में पहुंच गई। इसके बाद वह अभिषेक मल्हान के साथ एक म्यूजिक वीडियो में नजर आईं। मनीषा ने बिग बॉस ओटीटी विजेता एल्विश यादव के साथ एक म्यूजिक वीडियो भी बनाया। जो हिट रहा। हाल ही में मनीषा डांस रियलिटी शो झलक दिखला जा में भी नजर आईं। पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 के बाद मनीषा रानी की किस्मत बदल गई। मनीषा ग्लैमर की दुनिया में मशहूर हो गई हैं।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)