देश Featured

Himachal Election 2022: चुनाव से पहले 'आप' को बड़ा झटका, इस नेता ने थामा भाजपा का दामन

शिमला: आम आदमी पार्टी के हिमाचल प्रदेश के सह प्रभारी एवं दिल्ली एसजीपीसी के सदस्य कुलवंत सिंह भाठ ने बुधवार को शिमला प्रदेश कार्यालय दीप कमल चक्कर में भाजपा का दामन थाम लिया। कुलवंत ने भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना एवं प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप की उपस्थिति में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। कुलवंत मूलत: नैना देवी मझारी गांव के रहने वाले हैं।

कुलवंत ने कहा कि आम आदमी पार्टी की कथनी और करनी में फर्क देख उन्होंने भाजपा का दामन थामा। भाजपा जो कहती है वह करके दिखाती है। चाहे दिल्ली प्रदेश ले लो या पंजाब प्रदेश ले लो आम आदमी पार्टी में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। भगवंत मान मुख्यमंत्री पंजाब अपनी लोकप्रियता हासिल करने के लिए कुछ भी कर सकते हैं और अगर आपने देखा होगा तो उनके दो मंत्री पहले ही भ्रष्टाचार में लिप्त पाए गए हैं।

ये भी पढ़ें..Himachal Election: चुनावी मैदान में कई धन कुबेर, भाजपा के बलबीर...

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि कुलवंत का भाजपा परिवार में स्वागत है और उनके आने से भाजपा को बल मिलेगा। प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने कहा कि भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों से प्रभावित होकर लोग भारतीय जनता पार्टी से जुड़ रहे हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि हिमाचल प्रदेश में रिवाज बदलने वाले हैं।

अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक औरट्विटरपर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…