Thursday, March 27, 2025
spot_img
spot_img
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeआस्थाBhai Dooj 2024: भैया दूज पर यमुना स्नान को उमड़ी भीड़, भाई-बहनों...

Bhai Dooj 2024: भैया दूज पर यमुना स्नान को उमड़ी भीड़, भाई-बहनों ने एक साथ लगाई आस्था की डुबकी

Bhai Dooj 2024 , मथुरा: देश भर में आज भाई-बहन के अटूट प्रेम का त्योहार भाई दूज हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। भाई दूज (यम द्वितीया) के दिन रविवार को मथुरा में यमुना नदी में स्नान के लिए आस्था का सैलाब उमड़ा पड़ा। मथुरा के ऐतिहासिक विश्राम घाट पर यमुना में डुबकी लगाने के लिए हजारों की संख्या में भाई-बहन यहां पहुंचे। उधर, किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए प्रशासन की ओर से घाट पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।

Bhai Dooj 2024: यमुना में स्नान से धर्मराज के प्रकोप से मिलती है मुक्ति

बता दें कि भाई-बहन के अटूट प्रेम का त्योहार भैया दूज देशभर में मनाया जा रहा है। यम द्वितीया (भाई दूज) के दिन देशभर से हजारों की संख्या में श्रद्धालु मथुरा आए और यहां ब्रह्म मुहूर्त से ही यमुना में स्नान शुरू हो गया। धार्मिक मान्यता के अनुसार मथुरा में इस दिन भाई-बहन यमुना में डुबकी लगाते हैं। कहा जाता है, कि यमुना में एक साथ भाई-बहन स्नान करने से धर्मराज के प्रकोप से मुक्ति मिलती है। यमुना तट पर स्नान के बाद भाई-बहन पुण्य विश्राम घाट पर स्थित यमुना-धर्मराज के प्राचीन मंदिर दर्शन करते हैं। साथ ही यमुना और धर्मराज को वस्त्र, श्रृंगार का सामान और काले कपड़े अर्पित किए जाते हैं।

ये भी पढ़ेंः- Rajasthan: सांवलियाजी मंदिर में हुड़दंगियों का बवाल, महिलाओं पर फेंके सूतली बम

Bhai Dooj 2024: सुरक्षा के कड़े इंतजाम

श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। विश्राम घाट और उसके आसपास के सभी घाटों पर डंडे बांध दिए गए हैं। श्रद्धालुओं को यमुना नदी में 25 फीट की गहराई तक स्नान कराने के लिए डंडे लगाए गए हैं। किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए यहां पीएसी के गोताखोरों को तैनात किया गया है।

पीएम मोदी ने शवासियों को दी शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भाई दूज के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए लिखा, “भाई दूज पर सभी देशवासियों को ढेरों शुभकामनाएं। मेरी कामना है कि यह पावन अवसर भाई-बहनों के बीच आपसी स्नेह को और गहरा करे।”

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें