Home बंगाल Ration Corruption : विपक्ष ने ममता सरकार पर बोला हमला, राशन भ्रष्टाचार...

Ration Corruption : विपक्ष ने ममता सरकार पर बोला हमला, राशन भ्रष्टाचार को लेकर कही ये बात

Bengal Ration Corruption : राशन वितरण भ्रष्टाचार मामले में गिरफ्तार मंत्री ज्योतिप्रिय मल्लिक के मुद्दे पर विपक्ष ने एक सुर में हमला बोला है। बीजेपी के साथ-साथ अब कांग्रेस और वामपंथी दलों ने भी इस मुद्दे पर सत्ता पक्ष पर निशाना साधा है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने कहा है कि ज्योतिप्रिय मल्लिक एक मोहरा हैं। हकीकत तो यह है कि पूरे प्रदेश में राशन वितरण में भ्रष्टाचार है। शुक्रवार को उन्होंने कहा कि खाद्य सुरक्षा कानून के तहत केंद्र से मिलने वाले राशन को पश्चिम बंगाल में बड़े पैमाने पर चोरी कर बाजारों में बेचा जा रहा है और इसमें सत्ता पक्ष के ऊपर से लेकर निचले स्तर तक के लोग शामिल हैं। उन सभी को गिरफ्तार किया जाना चाहिए। सुकांत ने इसमें ममता बनर्जी के शामिल होने का भी संकेत दिया है।

2.5 करोड़ राशन होता है चोरी-सुजन चक्रवर्ती

वहीं, सीपीआई (एम) नेता सुजन चक्रवर्ती ने भी Bengal Ration Corruption भ्रष्टाचार को राज्य के प्रमुख भ्रष्टाचारों में शामिल किया है। उन्होंने कहा है कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को अच्छी तरह से पता था कि ज्योतिप्रिय मल्लिक की गिरफ्तारी होगी, इसीलिए उन्होंने एक दिन पहले ही यह आशंका व्यक्त कर दी थी। हकीकत तो यह है कि उन्हें पल-पल की अपडेट दिल्ली से दी जाती है। उन्होंने कहा कि ममता ने कोलकाता के पूर्व पुलिस कमिश्नर राजीव कुमार के लिए धरना दिया था लेकिन वह सीजीओ कॉम्प्लेक्स जाकर ज्योतिप्रिया के लिए आंदोलन क्यों नहीं कर रही हैं।

उन्होंने कहा कि बंगाल सरकार 10 करोड़ लोगों को राशन देने की बात करती है लेकिन इसमें बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार है। सुजन ने कहा है, ”जब मैं विधायक था तो कई बार इस बारे में सवाल पूछे लेकिन सरकार ने लगातार आंकड़ों में हेराफेरी की। राज्य की आबादी 9.5 करोड़ है। करीब 20 फीसदी लोग राशन नहीं लेते। अधिकतम 7.5 करोड़ लोग राशन लेते हैं। बाकी 2.5 करोड़ लोगों का राशन हर महीने चोरी हो रहा है।

कांग्रेस ने भी सरकार पर बोला हमला 

उधर, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने भी ममता सरकार पर हमला बोला है और कहा है कि राज्य में शिक्षक नियुक्ति में हुए भ्रष्टाचार से भी बड़ा Bengal Ration Corruption में हुआ है। पूरे पश्चिम बंगाल में सुनियोजित ढंग से राशन की लूट मची हुई है। आम जनता के पेट पर लात मारकर राशन लूट लिया गया है। कोरोना के समय में, तृणमूल नेताओं ने बच्चों से भोजन छीनने के बाद राशन भी चोरी और बेच दिया है। उन्होंने कहा कि जिन मंत्रियों को गिरफ्तार किया गया है, उनके अलावा और कौन-कौन इसमें शामिल है, यह जांच से पता चलेगा, लेकिन मैं कह सकता हूं कि यह राज्य का सबसे बड़ा भ्रष्टाचार है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

Exit mobile version