Home आस्था Chandra Grahan 2023: सालों बाद चंद्र ग्रहण पर बन रहे दुर्लभ संयोग,...

Chandra Grahan 2023: सालों बाद चंद्र ग्रहण पर बन रहे दुर्लभ संयोग, इन राशि वालों की चमकेगी किस्मत !

Chandra-Grahan-2023

Chandra Grahan 2023 time in india: साल 2023 का अंतिम चंद्र ग्रहण शरद पूर्णिमा की रात यानी शुक्रवार को लगने जा रहा है। शरद पूर्णिमा के दिन चंद्रमा अपनी 16 कलाओं से पूर्ण होता है, इसलिए इस दिन लगने वाला ग्रहण बहुत महत्वपूर्ण होने वाला है। इस बार लगने वाला चंद्र ग्रहण आंशिक होगा। साल का अंतिम चंद्र ग्रहण भारत में भी दिखाई देगा।

बता दें कि भारत में चंद्र ग्रहण शनिवार, 28 अक्टूबर 2023 को देर रात 1 बजकर 5 मिनट से लेकर 2 बजकर 24 मिनट तक रहेगा। यह ग्रहण 1 घंटे 18 मिनट तक रहेगा। शनिवार को चंद्र ग्रहण और शरद पूर्णिमा एक साथ हैं। जिसके चलते कई दुर्लभ संयोग बन रहे हैं। जिससे कई राशियों के जातकों को किस्मत चमकने वाली। आइए जानते हैं चंद्र ग्रहण पर किस राशि के जातकों पर माता लक्ष्मी की भी कृपा रहेगी…

ये भी पढ़ें..Chandra Grahan 2023: भारत में कल लगेगा चंद्र ग्रहण, जानें सूतक काल का सही समय

वृषभ: ग्रहण के प्रभाव से आपको अपने व्यावसायिक जीवन में चल रही समस्याओं से राहत मिलेगी। लंबे समय से लंबित कार्यों में गति आएगी और वे पूरे होंगे। आपके करियर में प्रगति होगी। कार्यस्थल पर वेतन और पद में वृद्धि की भी संभावना है।

मिथुन: चंद्र ग्रहण के प्रभाव से आपके स्वास्थ्य में सुधार होगा। आपको उस बीमारी से राहत मिलेगी जो आपको लंबे समय से परेशान कर रही थी। साथ ही मानसिक तनाव भी कम होगा। घरेलू खर्चों में कमी आने से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आय के नये स्रोत बनेंगे।

कन्या : चंद्र ग्रहण के दिन बनने जा रहे संयोग से कन्या राशि के जातकों को भी लाभ होने वाला है। इस योग के प्रभाव से आपकी किस्मत आपका साथ देगी और आपको नौकरी में नए अवसर मिलेंगे। पहले से किए गए निवेश से लाभ मिलेगा। आपकी संपत्ति में निवेश से लाभ होगा।

कुंभ : कुंभ राशि वालों के लिए यह योग 28 अक्टूबर से अच्छे समय की शुरुआत कर सकता है। जीवन के हर पहलू में आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे। प्रोफेशनल और व्यापारियों को लाभ मिलने की संभावना है। इसके साथ ही आपको नौकरी में पदोन्नति की भी संभावना है। घर में सुख-शांति रहेगी। परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे।

जानें कब से लगेगा सूतक ?

28-29 अक्टूबर को चंद्र ग्रहण चूंकि रात 1 बजकर 5 मिनट पर लग रहा है इसलिए इसका सूतक काल 9 घंटे पहले यानी 28 अक्टूबर की शाम 04 बजकर 05 मिनट से लग जाएगा। सूतक काल को अशुभ समय माना जाता है, इ​सलिए इसमें कोई भी शुभ कार्य नहीं किए जाते। सूतक काल का समापन चंद्र ग्रहण के खत्म होन के साथ ही होता है। आइए जानते हैं चंद्र ग्रहण के सूतक काल में कौन-कौन से काम नहीं करने चाहिए?

जानें कहां कहां दिखेगा चंद्र ग्रहण

बता दें कि साल अंतिम चंद्र ग्रहण भारत के साथ एशिया, यूरोप, अफ्रीका, नॉर्थ अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, अटलांटिक महासागर, हिन्द महासागर, अंटार्कटिका, उत्तर व पूर्व दक्षिण अमेरिका में भी दिखेगा।

चंद्र ग्रहण के समय गर्भवती महिलाएं न करें ये काम

चंद्र ग्रहण के समय में गर्भवती महिलाओं को विशेष ध्यान रखना होता है। उनको घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए। किसी भी नुकीली या धारदार वस्तुओं जैस सुई, चाकू आदि का उपयोग नहीं करना चाहिए। लोक मान्यता है कि ऐसा करने से गर्भस्थ शिशु पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है। इसके अलावा ग्रहण के समय में बाल और नाखून काटना अशुभ माना जाता है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

Exit mobile version