Sunday, October 6, 2024
spot_img
spot_img
spot_img
Homeफीचर्डबंगाल नियुक्ति भ्रष्टाचार: कोर्ट ने CBI को फिर लगाई फटकार, कहा-...

बंगाल नियुक्ति भ्रष्टाचार: कोर्ट ने CBI को फिर लगाई फटकार, कहा- जांच में लाएं तेजी

कोलकाता: कलकत्ता उच्च न्यायालय ने एक बार फिर राज्य के बहुचर्चित शिक्षक नियुक्ति भ्रष्टाचार की जांच कर रही केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) फटकार लगाई है। कोर्ट ने कहा है कि केंद्रीय एजेंसी द्वारा जांच की गति संतोषजनक नहीं है। जज ने यह भी कहा कि पूरे देश की नजर मामले की प्रगति पर है।

भर्ती भ्रष्टाचार मामले में गिरफ्तार कुल आठ लोगों को गुरुवार को सीबीआई की विशेष अदालत में पेश किया गया। इनमें बरवान के तृणमूल विधायक जीबन कृष्णा साहा भी शामिल हैं। इसके अलावा गुरुवार को प्रेसीडेंसी सुधार गृह से सुबिरेश भट्टाचार्य, सुब्रत सामंत रॉय, कौशिक घोष को भी कोर्ट में पेश किया गया। वे न्यायिक हिरासत में हैं। सुनवाई की शुरुआत में न्यायाधीश ने जांच एजेंसी से जांच में तेजी लाने को कहा।

यह भी पढ़ें-Disney Plus के चार मिलियन ग्राहक घटे, छंटनी के बाद दिखा असर

न्यायाधीश ने कहा कि भर्ती भ्रष्टाचार मामले में सीबीआई पर कई जांचों का बोझ है। हर मामले की जांच और तेजी से की जानी चाहिए। चार्जशीट में नामजद सभी लोगों को गिरफ्तार नहीं किया गया है। वे कहां हैं? कोर्ट के सवाल के जवाब में सीबीआई के वकील ने कहा कि चार्जशीट में जिन लोगों को आरोपी बनाया गया है उनकी जानकारी केस डायरी में है।

यदि किसी मामले में एक से अधिक आरोपी हैं तो उन सभी के साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। जवाब में जज ने कहा, ‘मैं आपकी जांच की प्रगति से इनकार नहीं कर रहा हूं। मैं यह नहीं कह रहा हूं कि आपका जांच अधिकारी काम नहीं कर रहा है। हालांकि, न्यायाधीश ने केंद्रीय एजेंसी को यह भी याद दिलाया कि पूरा देश पश्चिम बंगाल भर्ती भ्रष्टाचार मामले की जांच पर नजर रख रहा है। इसलिए जांच में तेजी लाई जाए। जज ने कोर्ट में दो केस नंबर भी बताए। उन्होंने कहा कि सीबीआई द्वारा दायर दो मामलों आरसी-5 और आरसी-3 को छोड़कर बाकी मामलों में जांच की स्थिति खराब थी। हालांकि सारी जांच एक साथ शुरू हो गई है। कोर्ट ने सीबीआई से कहा है कि किसी भी जांच में ढिलाई वांछनीय नहीं है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें