Benefits of Tulsi Tea: तुलसी की चाय के ये फायदे जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान

109
tulsi-tea

Benefits of Tulsi Tea:  कई लोग अपने दिन की शुरुआत दूध की चाय के साथ करते है, ये शरीर और दिमाग को एक्टिव रखने में तो मदद करती है, लेकिन कई बार दूध की चाय से कई लोगों को एसिडिटी की समस्या भी हो जाती है, और यह सेहत के लिए उतनी फायदेमंद भी नहीं होती है। इसलिए बेहतर है कि आप दूध वाली चाय की जगह सुबह तुलसी की चाय का सेवन करें। इससे आपको कई तरह के फायदे हो सकते है।

पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद 

तुलसी की चाय पाचन के लिए भी काफी फायदेमंद होती है। रोजाना इसका सेवन करने से ब्लोटिंग, गैस और अपच जैसी समस्याएं दूर रहती हैं। साथ ही आंतों का पीएच लेवल संतुलित रहता है। जिससे पाचन तंत्र मजबूत होता है।

इम्युनिटी होती है मजबूत  

मानसून में इम्युनिटी का खास ख्याल रखना पड़ता है, नहीं तो, इन्फेक्शन होने का खतरा रहता है। ऐसे में तुलसी की चाय पीना फायदेमंद होता है। तुलसी में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं और एंटीमाइक्रोबियल गुण भी पाए जाते हैं, जो इम्युनिटी को मजबूत बनाते हैं।

सर्दी-जुकाम से राहत  

मानसून में सर्दी-जुकाम का खतरा काफी बढ़ जाता है। ऐसे में तुलसी की चाय पीने से सर्दी जुकाम के लक्षणों को कम करने में मदद मिलती है।

ब्लड शुगर रहता है नियंत्रित 

तुलसी की चाय ब्लड शुगर के मरीजों के लिए रामबाण होती है। इसे पीने से इंसुलिन सेंसिटिविटी बढ़ती है, जिससे सेल्स इंसुलिन का बेहतर इस्तेमाल कर पाते हैं।

ये भी पढ़ें: Monsoon Health Tips: कई बीमारियों को साथ लेकर आता है बारिश का मौसम, ऐसे रखें सेहत का ध्यान 

ब्लड प्रेशर रहता है नियंत्रित  

तुलसी की चाय पीने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है, इसके साथ ही ये हार्ट की बीमारियों के लिए भी लाभकारी होती है। रोजाना इसका सेवन करने से ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है और कोलेस्ट्रॉल का स्तर भी कम होता है। जो दिल की बीमारियों से बचाव करने में मदद करता है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)