Thursday, February 20, 2025
spot_img
spot_img
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeलाइफस्टाइलMonsoon Health Tips: कई बीमारियों को साथ लेकर आता है बारिश का...

Monsoon Health Tips: कई बीमारियों को साथ लेकर आता है बारिश का मौसम, ऐसे रखें सेहत का ध्यान

Monsoon Health Tips: गर्मी के मौसम के बाद बारिश का मौसम आते ही गर्मी से तो राहत मिलती है लेकिन, बारिश की मौसम अपने साथ कई बिमारियां लेकर आता है। ऐसे में खुद का ध्यान रखना काफी मुश्किल हो जाता है। बारिश में भिगने की वजह से अक्सर लोग बीमार पड़ जाते है। आईये हम आपको बताते है कि, कैसे इस मौसम में आप खुद का ध्यान रख सकते है।

सही आहार लेना   

healthy-foodइस मौसम में गर्म-गर्म खाने से बचें और ज्यादा पानी पिएं। आप गर्म खाने की जगह गर्म पीने वाली चाय और गरम पानी और हल्की भूनी चीजें खा सकते हैं।

रोजाना करें व्यायाम 

daily-excersise शरीर को फिट रखने के लिए योगा, वॉकिंग, स्क्वॉश, बास्केटबॉल, बैडमिंटन जैसे व्यायाम  को डेली रुटीन में शामिल करना बेहद जरुरी होता है। एक्सरसाइज करके न सिर्फ आप शारिरक रुप से फिट रह सकते है, बल्कि ये मानसिक तनाव को भी कम करने में मदद करता है।

पर्याप्त नींद लेना 

अच्छी नींद लेना शरीर व दिमाग के लिए बेहद जरुरी होता है, 6-7 घंटे की नींद लेने से चेहरे पर चमक आती है साथ ही ये चिड़चिड़ा पन को दूर करने में मदद करता है।

sleeping

साफ सफाई का रखे ध्यान 

बरसात के मौसम में आपको वातावरण को अपने लिए सही बनाने की जरूरत होती है। अपने घर की  सफाई को बढ़ाएं और अपने घर को ठंडा और सुखमय बनाएं।

हाइजीन का ख्याल रखना 

hygiene अपने हाथों को तथा अन्य जगहों को साफ रखना बहुत जरूरी होता है। अक्सर बारिश के बाद घरों में कीड़े-मकौड़े प्रवेश करने लगते है, बेहतर होगा की आप खिड़की दरवाजो को बंद रखे।

ये भी पढ़ें: महिलाओं में चक्कर आने के हो सकते हैं ये खतरनाक संकेत 

Monsoon Health Tips  

इन सभी उपायों को कर के आप बारिश के मौसम में भी खुद को स्वस्थ रख सकते हैं। इसके अलावा, आपको अपने शरीर को गर्म रखने के लिए गर्म पानी, चाय या कॉफी का सेवन भी कर सकते हैं। इस मौसम में स्वस्थ रहना थोड़ा मुश्किल होता है, लेकिन आप इन उपायों को अपनाकर खुद को फिट और स्वस्थ रख सकते हैं।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें