Sunday, October 6, 2024
spot_img
spot_img
spot_img
Homeलाइफस्टाइलAmba haldi : गुणों का खजाना है आंबा हल्दी, न्यूट्रिशनिस्ट से जानिए...

Amba haldi : गुणों का खजाना है आंबा हल्दी, न्यूट्रिशनिस्ट से जानिए इसके इस्तेमाल का सही तरीका

Benefits of amba haldi: जब भी किसी को छोटी-मोटी चोट लग जाती है तो उसे हल्दी वाला दूध पीने की सलाह दी जाती है। दादी-नानी के नुस्खों में यह बहुत खास और ताकतवर है। वैसे तो हल्दी अपने गुणों के कारण बहुत खास है, लेकिन क्या आप जानते हैं, आंबा हल्दी (Amba haldi) साधारण हल्दी से कहीं ज्यादा अच्छी है।

आयुर्वेद में भी है Amba haldi का उल्लेख

आंबा हल्दी की बात करें तो इसमें एंटी-फंगल, एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-ऑक्सीडेंट तत्व भरपूर मात्रा में होते हैं। आम हल्दी के मुकाबले आंबा हल्दी का स्वाद थोड़ा कसैला हो सकता है। लेकिन, अपने गुणों के कारण यह बेहद खास है। इसे काफी चमत्कारी माना जाता है। आयुर्वेद में भी आंबा हल्दी को गुणों का खजाना बताया गया है। इसके अनगिनत फायदे हैं। आंबा हल्दी पौधे की जड़ में उगती है।

नियमित सेवन से होंगे अधिक लाभ

आंबा हल्दी के फायदे जानने के लिए न्यूट्रिशनिस्ट निधि चौधरी से बात की। उन्होंने बताया, आंबा हल्दी लिपोक्सीजेनेस और इंड्यूसिबल लेवल को कम करने में बहुत अच्छा काम करती है। सूजन कम करने के साथ-साथ यह जोड़ों के दर्द में भी राहत पहुंचाती है। अगर आपके शरीर में कोई पुरानी चोट या पुराना दर्द है तो आंबा हल्दी राहत दिलाने में बहुत अच्छा काम करती है। इसका नियमित सेवन स्वास्थ्य के लिए लाभकारी साबित हो सकता है।

डिप्रेशन को रखती है दूर:- 

न्यूट्रिशनिस्ट ने बताया, आंबा हल्दी को कच्ची हल्दी के नाम से भी जाना जाता है। दर्द से राहत दिलाने के अलावा यह कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बनाए रखने में भी मदद करती है। इसकी सबसे खास बात यह है कि इसे कोई भी सामान्य व्यक्ति अपनी डाइट में शामिल कर सकता है। इसके लिए जरूरी नहीं है कि वह किसी तरह के दर्द या बीमारी का शिकार हो। यह व्यक्ति को डिप्रेशन से दूर रखता है और स्वस्थ रखता है। आंबा हल्दी में करक्यूमिन पाया जाता है, जो शरीर में कैंसर जैसी गंभीर बीमारी की कोशिकाओं को बढ़ने से रोकता है। यह पुरुषों को खतरनाक प्रोस्टेट कैंसर और महिलाओं को ब्रेस्ट कैंसर से बचाता है।

यह भी पढ़ेंः-Neem Ke Patte Khane Ke Fayde: सुबह खाली पेट खाने से नहीं होंगी ये बीमारियां

क्या है इस्तेमाल का तरीका:- 

निधि चौधरी ने बताया इसके इस्तेमाल के लिए आधा पानी और आध दूध लें। इसमें साबुत काली मिर्च डालें और और इसके पकाएं और इसे तब तक पकाएं जब तक ये आधा न हो जाए फिर इसका सेवन करें। इसे अच्छे से मिलाएं और ध्यान रखें कि मिलाते समय इसमें झाग आना चाहिए, तभी हल्दी अपना असर दिखाएगी। उन्होंने बताया कि किसी पुरानी चोट या पुराने दर्द से राहत पाने के लिए इसका सेवन कम से कम 21 दिनों तक करना चाहिए।

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें