खेल

टेस्ट में छक्कों का शतक और 100 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने स्टोक्स

Ben Stokes

लीड्सः इंग्लैंड के ऑलराउंडर और टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स (Ben Stokes) दुनिया के पहले टेस्ट क्रिकेटर बन गए हैं, जिन्होंने 100 छक्के लगाए हैं और 100 विकेट लिए हैं। स्टार इंग्लिश ऑलराउंडर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ लीड्स के हेडिंग्ले में तीसरे और अंतिम टेस्ट मैच के दौरान यह उपलब्धि हासिल की। पहली पारी में स्टोक्स ने 13 गेंदों में 18 रन की छोटी पारी खेली, जिसमें दो चौके और एक छक्का शामिल था। बेन स्टोक्स ने अपनी छोटी सी पारी में छक्का लगाकर टेस्ट क्रिकेट में 100 छक्कों के आंकड़े तक पहुंचे। 81 टेस्ट में स्टोक्स पहले ही 32.67 के औसत और 3.29 के इकॉनमी रेट से 177 विकेट ले चुके हैं।

ये भी पढ़ें..मुंबई में सियासी घमासान के बीच अब उपद्रव का डर! 10 जुलाई तक लगा कर्फ्यू

छक्कों का शतक पूरा करने में दूसरे सबसे तेज खिलाड़ी

मैकुलम ने अपने टेस्ट करियर में 101 मैच की 176 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 107 छक्के जड़े। वहीं एडम गिलक्रिस्ट ने 96 टेस्ट की 137 पारियों में 100 छक्के जड़ने का कारनामा किया। वहीं स्टोक्स (Ben Stokes) ने 82 टेस्ट की 151 वीं पारी में ये मुकाम हासिल किया। सबसे कम पारियों में टेस्ट में 100 छक्के जड़ने के मामले में स्टोक्स गिलक्रिस्ट के बाद दूसरे पायदान पर पहुंच गए हैं। गिलक्रिस्ट ने 130वीं पारी में 100वां छक्का जड़ा था। वहीं मैकुलम ने 170वीं टेस्ट पारी में छक्कों का शतक पूरा किया था।

https://twitter.com/ICC/status/1540590672624979968?s=20&t=02D3yDsqGBXTD3J-rwE3qA

मैच की बात करें तो इस मुकाबले में इंग्लैंड ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने पर 6 विकेट पर 264 बनाए लिए हैं। जॉनी बेयरस्टो ने शानदार शतकीय पारी खेलते हुए 130 रन बनाकर नाबाद हैं। उनके साथ जेमी ओवर्टन 89 रन बनाकर नाबाद हैं। इससे पहले न्यूजीलैंड की टीम अपनी पहली पारी में 329 रन पर सिमट गई। न्यूजीलैंड की तरफ से डेरिल मिचेल ने 109 और टॉम ब्लंडेन ने 55 रन बनाए।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)