बिहार Featured टॉप न्यूज़

औरंगाबाद में बारातियों से भरी कार नदी में गिरी, पांच लोगों की दर्दनाक मौत

Aurangabad-Car-accident

औरंगाबादः बिहार के औरंगाबाद जिले (Aurangabad accident) से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां बिहार-झारखंड की सीमा पर अवस्थित कररबर नदी में बारातियों से भरी कार पलट गई। इस घटना में पांच बारातियों की दर्दनाक मौत हो गई,जबकि दो हालत गंभीर बनी हुई है। सभी मृतक 18 से 19 वर्ष के युवक बताए गए हैं। वे झारखंड के छतरपुर के रहने वाले थे। औरंगाबाद (Aurangabad accident) के एसडीपीओ गौतम शरण ओमी ने इस खबर की पुष्टि की है।

ये भी पढ़ें..रूस-यूक्रेन युद्ध : मारियुपोल के कारखाने में फंसे 600 घायल यूक्रेनी सैनिकों की बिगड़ी हालत

मृतकों में सुनील कुमार के पुत्र रंजीत कुमार, चंद्रदीप राम के पुत्र अभय कुमार ,उपेंद्र चंद्रवंशी के पुत्र अक्षय कुमार, प्रदीप गुप्ता के पुत्र शुभम कुमार और संजय चंद्रवंशी के पुत्र बबलू कुमार शामिल है। घायलों में गुंजन कुमार और मुकेश कुमार शामिल है। बारात झारखंड प्रदेश के छतरपुर से नवीनगर प्रखंड के तोल पंचायत के बाघी गांव में आई हुई थी। शादी के पश्चात कार सवार सात बाराती वापस घर लौट रहे थे। कार अनियंत्रित होकर कररवार नदी में जा गिरी। दुर्घटना रविवार सुबह की बिहार के औरंगाबाद जिले के नबीनगर थाना क्षेत्र की है।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

इस घटना के दौरान एक साथ पांच युवकों की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना कि सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। घटना स्थल पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गयी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…)