मध्य प्रदेश राजनीति

ऑडियो वायरल होने के बाद छिड़ी सियासी संग्राम, कांग्रेस ने अपने अध्यक्ष को पद से हटाया

BJP leaders praise Godse Congress taunts PM without naming him   उज्जैनः सोशल मीडिया पर एक ऑडियो वायरल होने के बाद राज्य में सियासी बवाल मच गया है। यह ऑडियो उज्जैन शहर कांग्रेस अध्यक्ष रवि भदौरिया का बताया जा रहा है। कहा गया है कि उज्जैन धार्मिक नगरी है, यहां मुस्लिम प्रत्याशी नहीं उतारा जाएगा। ऑडियो में उत्तर और दक्षिण सीट से कांग्रेस उम्मीदवारों के नाम भी सुनाई दे रहे हैं। इसके अलावा शहर कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता के खिलाफ भी आपत्तिजनक भाषा में टिप्पणी सुनने को मिली है। ऑडियो वायरल होने के बाद मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने भदौरिया को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भदौरिया को नोटिस का जवाब और जांच की कार्यवाही तक शहर कांग्रेस अध्यक्ष पद से हटा दिया गया है।

तीनों सीटे हैं महत्वपूर्ण

गौरतलब है कि पिछले विधानसभा चुनाव में उज्जैन जिले की सात में से चार सीटों पर कांग्रेस ने जीत हासिल की थी। उज्जैन उत्तर, दक्षिण और महिदपुर में पार्टी प्रत्याशियों को हार का सामना करना पड़ा। इन तीनों सीटों पर इस बार पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की खास नजर है। महिदपुर को छोड़कर उत्तर-दक्षिण से दावेदारों की भरमार है। यहां कई नेता अपने-अपने राजनीतिक आंकड़े पहुंच रहे हैं। हाल ही में कुछ दावेदार पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के पास पहुंचे थे। इनमें कांग्रेस नेता नूरी खान भी शामिल थीं। सोशल मीडिया पर वायरल हुए ऑडियो में कहा गया है कि उज्जैन धार्मिक नगरी है, इसलिए यहां मुस्लिम प्रत्याशी को टिकट नहीं मिलेगा। वैसे भी उत्तर और दक्षिण से नाम तय कर लिए गए हैं। हंगामा ऑडियो में इस्तेमाल की गई भाषा को लेकर है। कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता का नाम लेकर परोक्ष रूप से कहा गया है कि डॉक्टर ने उनकी जिंदगी बर्बाद कर दी है। उनके दोनों दुश्मन चुनाव लड़ रहे हैं। इस मामले में नूरी खान ने कहा कि वह इस मामले की शिकायत पार्टी आलाकमान से करेंगी। यह भी पढ़ेंः-नेतन्याहू ने किया अमेरिका-ईरान के बीच समझौते का विरोध बोले- परमाणु के… सोशल मीडिया पर रविवार सुबह यह ऑडियो तेजी से वायरल हुआ और शाम को मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष संगठन प्रभारी राजीव सिंह की ओर से नोटिस जारी किया गया। नोटिस में ऑडियो प्रकरण का जिक्र करते हुए भदौरिया की ओर से कहा गया कि यह अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है। आपको कारण बताओ नोटिस जारी किया जाता है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी जवाब पर विचार करेगी, तब तक शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के रूप में आपके वर्तमान कर्तव्यों को तत्काल प्रभाव से मुक्त किया जाता है। इस मामले में शहर कांग्रेस अध्यक्ष रवि भदौरिया का कहना है कि कथित ऑडियो सत्ता पक्ष की सोची समझी साजिश है। वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ गाली देना और हिंदू मुस्लिम को धार्मिक रूप देना दुर्भाग्यपूर्ण है। कांग्रेस पार्टी इसकी कड़ी निंदा करती है। कूच कथित रूप से बनाए गए ऑडियो की जांच की मांग करता है। ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)