मुंबईः मोहित सूरी की फिल्म एक विलेन रिटर्न अगले साल सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। इस फिल्म में दिशा पाटनी, जॉन अब्राहम, अर्जुन कपूर और तारा सुतारिया लीड रोल में नजर आएंगे। यह एक एक्शन-थ्रिलर फिल्म होगी।
JOHN ABRAHAM - ARJUN KAPOOR: 'EK VILLAIN RETURNS' ON 8 JULY 2022... #EkVillainReturns will release on 8 July 2022... Stars #JohnAbraham, #ArjunKapoor, #DishaPatani and #TaraSutaria... Directed by #MohitSuri... Produced by #EktaKapoor and #BhushanKumar. pic.twitter.com/GTSCAn7b1X
— taran adarsh (@taran_adarsh) September 29, 2021
इस फिल्म को एकता कपूर और भूषण कुमार संयुक्त रूप से प्रोड्यूस करेंगे, जबकि फिल्म का निर्देशन मोहित सूरी करेंगे। फिल्म का ऐलान इस साल फरवरी में हुआ था और मेकर्स इस फिल्म को अगले साल फरवरी में ही रिलीज करना चाहते थे, लेकिन देश में फैले कोरोना महामारी के कारण फिल्म की शूटिंग पूरी नहीं हो पाई जिसके कारण मेकर्स ने अब इसे 8 जुलाई, 2022 को रिलीज करने का फैसला लिया है।
यह भी पढ़ें-IPL 2021 : मोर्गन और साउदी से भिड़े अश्विन, वीडियो हुआ...
फिल्म एक विलेन रिटर्न साल 2014 में आई फिल्म एक विलेन का सीक्वल है। इस फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा, श्रद्धा कपूर और रितेश देशमुख लीड रोल में नजर आए थे। इस फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। फिल्म के बारे में बात करते हुए, निर्माता भूषण कुमार ने कहा कि हमने एक विलेन रिटर्न्स बनाने के लिए एक विलेन के पैमाने को बढ़ाया है। फिल्म ईद रिलीज की हकदार है और मैं बहुत उत्साहित हूं कि हम फिल्म के साथ न्याय कर रहे हैं।
(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…)