देश Featured टॉप न्यूज़

असम कांग्रेस प्रमुख Bhupen Borah की हो सकती हैं गिरफ्तारी, आज थाने में होगी पेशी

Bhupen Borah: असम प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेन बोरा को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबरों में कहा जा रहा है कि उनको गिरफ्तार किया जा सकता है। भूपेन बोरा (Bhupen Borah) आज थाने में पेश होने वाले है। इसी बीच अध्यक्ष बोरा ने सार्वजनिक रूप से घोषणा की है कि, वो अग्रिम जमानत लेकर सरकार के सामने नहीं झुकेंगे क्योंकि उन्होंने कोई अपराध नहीं किया है।

आज जोरहाट थाना में होगी पेशी

आपको बता दें कि, जोरहाट पुलिस ने बीते सप्ताह राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' के दौरान बोरा के खिलाफ दो गैर-जमानती धाराओं समेत कुल आठ धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की आज जोरहाट थाना में पेशी है। Blast in Pakistan: चुनावी रैली में बम धमाका, इमरान खान की पार्टी के 4 कार्यकर्ताओं की मौत

कांग्रेस कार्यकर्ताओं से की अपील

इसी बीच भूपेन बोरा ने आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील की है कि, यदि आज उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया तो पार्टी के प्रत्येक नेता और कार्यकर्ता भक्ति, ईमानदारी, अहिंसा और लोकतांत्रिक मूल्यों को ध्यान में रखते हुए लोकसभा चुनाव संबंधी गतिविधियों से जुड़े रहने का आग्रह किया। वहीं भूपेन बोरा ने कहा कि, उनपर जो धाराएं लगाई गई हैं वो हत्या से संबंधित है। उन्होंने किसी की हत्या नहीं की है, इसीलिए उन्हें डरने की कोई जरूरत नहीं है। उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए आरोप लगाया कि, सरकार सत्ता का दुरुपयोग करते हुए राजनीतिक प्रतिशोध ले रही है, जनता इसका जवाब देगी। उन्होंने कहा कि, यदि उन्हें गिरफ्तार भी किया गया तो जोरहाट जेल का एक विशेष इतिहास है। इस जेल में कुशल कोंवर को भी रखा गया था। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)