Bigg Boss 17: अभिषेक कुमार के बाद इस प्रतियोगी पर गिरेगी इविक्शन की तलवार, लोग बोले- अच्छा हुआ

0
5

Bigg Boss 17: टीवी इंडस्ट्री के मशहूर विवादित रिएलिटी शो बिग बॉस सीजन 17 की जबसे शुरूआत हुई है तभी से ये शो चर्चा में बना हुआ है। इस शो में नजर आने वाले प्रतियोगी काफी अच्छा खेल रहे हैं। लेकिन बीते एपिसोड में अभिषेक कुमार का इविक्शन देखने को मिला है। वहीं अब इस सप्ताह में एक और प्रतियोगी शो से बाहर हो जाएगा। इस शो का नया प्रोमो सामने आया है जिसको देखने के बाद फैंस को तगड़ा झटका लगा है और लोग इस फैसले को अच्छा बताते नजर आ रहे हैं। वो प्रतियोगी कोई और नहीं बल्कि पॉप स्टार औरा हैं।

औरा हो सकते हैं इविक्ट

ताजा खबरों के अनुसार ऐसा कहा जा रहा है कि औरा इस सप्ताह शो से बाहर हो गए है। इस सप्ताह औरा, अरुण माशेट्टी, आयशा और समर्थ जुरेल नॉमिनेट थे जिसके बाद औरा इविक्ट हो गए हैं। इसके अलावा ये भी कहा जा रहा है कि इस हफ्ते एक और इविक्शन होगा।

आपको बता दें कि, इससे पहले समर्थ जुरेल के शो से इविक्ट होने की खबरें आई थीं लेकिन ऐसा नहीं हुआ है। अब देखना ये होगा कि दूसरे इविक्शन क्या होने वाला है।

ये भी पढ़ें: Bigg Boss 17: अभिषेक ने ईशा पर लगाया गंभीर आरोप तो भड़की अभिनेत्री की मां, बोलीं- मुझे भी नहीं बख्शा

अभिषेक कुमार, समर्थ जुरेल पर हाथ उठाने के कारण शो से बाहर हो गए हैं। ये फैसला इस सप्ताह की कैप्टन अंकिता लोखंडे ने किया है जिसकी वजह से लोगों का गुस्सा देखने को​ मिला। वीकेंड का वार में सलमान खान का कंटेस्टेंट पर गुस्सा फूटते हुए दिखने वाला है। जिसका प्रोमो सामने आया है। हालाकि अगले एपिसोड में क्या होगा ये आने वाले वक्त में पता चल जाएगा।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)