अनुराग ठाकुर ने संभाला सूचना और प्रसारण मंत्री के रूप में कार्यभार

38

 

नई दिल्ली:  मोदी कैबिनेट विस्तार में कई मंत्रियों का प्रमोशन हुआ है। जिनमें अनुराग ठाकुर भी शामिल हैं। गुरुवार को अनुराग ठाकुर ने सूचना और प्रसारण मंत्री के रूप में कार्यभार संभाला लिया है। पीएम मोदी की नई टीम में नए लोगों को अच्छे कामकाज का इनाम मिला है। अनुराग ठाकुर अब तक राज्य मंत्री के तौर पर कामकाज संभालते थे, उन्हें कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया है।

कार्यभार संभालने के दौरान अनुराग ठाकुर ने मीडिया से बात करते हुए कहा , “दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में, मोदी जी ने देश को आगे ले जाने का बहुत शानदार काम किया। सूचना प्रसरण मंत्रालय के माध्यम से हम कैसे और लोगों तक पहुंच पाए, इसका प्रयास रहेगा और जो काम मुझसे पूर्व मंत्रियों ने किए, उन्हें आगे बढ़ाने का काम करूंगा।” उन्होंने कहा, “दूसरी ओर मोदी जी ने जिम्मेदारी दी है उसपर खरा उतरने का प्रयास करूंगा और आशा करता हूं आप सब के सहयोग से इस जिम्मेदारी का निर्वहन करूंगा।”

यह भी पढ़ें- पांच बार सांसद, नौ बार विधायक रहे वीरभद्र सिंह का ऐसा था राजनीतिक जीवन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार शाम कैबिनेट का सबसे बड़ा विस्तार किया। इस दौरान 43 मंत्रियों को शपथ दिलाई गई, जिनमें 36 नए चेहरे हैं। वहीं, सात नाम ऐसे भी हैं जिनको प्रमोशन दिया गया है। इनमें हरदीप सिंह पुरी, किरण रिजिजू, मनसुख मांडविया, जी किशन रेड्डी, अनुराग सिंह ठाकुर, पुरुषोत्तम रूपाला के आलावा राजकुमार सिंह को प्रमोशन दिया गया है।