Featured टॉप न्यूज़

'ब्रह्मोस' के एंटी शिप वर्जन ने मार गिराया जहाज, ऐसे किया गया परीक्षण

नई दिल्ली: भारत ने मंगलवार को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह क्षेत्र में ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल के जहाज-रोधी संस्करण का परीक्षण किया। यह परीक्षण भारतीय नौसेना द्वारा किए जा रहे परीक्षणों का हिस्सा है। आज सुबह 300 किलोमीटर की स्ट्राइक रेंज वाली ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल को भारतीय नौसेना के आईएनएस रणविजय से लॉन्च किया गया। ब्रह्मोस ने बंगाल की खाड़ी में निकोबार द्वीप समूह के पास अपने लक्ष्य जहाज को सफलतापूर्वक मार दिया। 800 किमी रेंज ब्रह्मोस का परीक्षण 2021 के मध्य में किया जाएगा।

​ब्रह्मोस अपनी श्रेणी में दुनिया की सबसे तेज परिचालन प्रणाली है। डीआरडीओ ने इस मिसाइल प्रणाली की मारक क्षमता मौजूदा 290 किलोमीटर से बढ़ाकर करीब 450 किलोमीटर कर दी है। ​अभी सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल ब्रह्मोस के कई लाइव परीक्षण होने है। अगले कुछ दिनों में सेना, नौसेना और भारतीय वायुसेना 300 किलोमीटर रेंज वाली ब्रह्मोस मिसाइल से कई ऑपरेशनल फायरिंग करेंगी, जो पूर्वी लद्दाख में चीन के साथ चल रहे सैन्य टकराव के बीच अपनी सटीक-स्ट्राइक क्षमताओं का एक और प्रदर्शन होगा। 'लाइव मिसाइल टेस्ट' में इस्तेमाल की जाने वाली नॉन-न्‍यूक्लियर मिसाइल है। यह मैच 2.8 की रफ्तार यानी आवाज की रफ्तार का लगभग तीन गुना गति से उड़ती है।

​इससे पहले भारतीय सेना ने 24 नवम्बर को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह क्षेत्र से दुनिया की सबसे तेज ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल के सतह से सतह पर मार करने वाले संस्करण का परीक्षण किया था। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के पास ब्रह्मोस मिसाइल के सतह से सतह पर मार करने वाले संस्करण का यह पहला परीक्षण था। इसके लिए एक अन्य द्वीप पर लक्ष्य रखा गया था, जिसको मिसाइल ने सफलतापूर्वक निशाना बनाया।

यह भी पढ़ेंः-हिरण शिकार मामलाः कोर्ट में हाजिर नहीं हुए सलमान खान, वकील ने दी सफाई

इससे पहले 18 अक्टूबर को ब्रह्मोस मिसाइल के नौसेना संस्करण का अरब सागर में सफल परीक्षण किया गया था। आज सुबह 300 किलोमीटर की स्ट्राइक रेंज वाली ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल एंटी शिप वर्जन को भारतीय नौसेना के आईएनएस रणविजय से लॉन्च किया गया। ब्रह्मोस ने बंगाल की खाड़ी में निकोबार द्वीप समूह के पास अपने लक्ष्य जहाज को सफलतापूर्वक मार दिया।