मनोरंजन महाराष्ट्र

सलमान खान गोलीकांड मामले में एक और शख्स गिरफ्तार

salman khan golikand mamla

Mumbai: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर 14 अप्रैल को फायरिंग की गई। सुबह-सुबह दो बदमाश बाइक पर आए और गैलेक्सी अपार्टमेंट की तरफ पांच गोलियां चलाईं। फायरिंग की घटना से हर कोई हैरान है। वहीं इस घटना के बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने सलमान और खान परिवार को आश्वासन दिया है कि, सरकार आपके साथ है। 

हरियाणा से एक संदिग्ध गिरफ्तार 

 सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग की घटना के बाद पुलिस की लगातार कार्रवाई जारी है। ऐसे में पुलिस ने बीती रात हरियाणा से एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया त्रों के मुताबिक, यह शख्स लॉरेंस बिश्नोई गिरोह और शूटरों के बीच संपर्क का काम करता था।

ये भी पढ़ें: जान्हवी कपूर की फिल्म 'उलझ' का टीजर रिलीज, जाने कब सिनेमाघरों में मचाएगी धमाल

बता दें, बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान का बांद्रा में गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर फायरिंग की घटना रविवार (14 अप्रैल) की है। घटना के बाद आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई। लोगों में डर का माहौल हो गया। हालांकि, गोलीकांड के बाद प्रशासन ने सुरक्षा बढ़ा दी है और लगातार मामले की छानबीन में जुटी है। अब हरियाणा से एक और शख्स की गिरफ्तारी के बाद यह देखना बाकी है कि इस मामले में क्या होगा। 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)