Thursday, October 10, 2024
spot_img
spot_img
spot_img
Homeउत्तर प्रदेशLucknow News : अराजक तत्वों ने मरी माता मंदिर की मूर्ति को...

Lucknow News : अराजक तत्वों ने मरी माता मंदिर की मूर्ति को किया खंडित , लोगों ने किया जमकर हंगामा

Lucknow News :  लखनऊ के नीलमथा में मरी माता देवी मंदिर में मूर्ति को शरारती तत्वों ने खंडित कर दिया। इसकी जानकारी लगते ही स्थानीय लोगों ने सड़क जाम करने का प्रयास करते हुए हंगामा कर दिया। फिलहाल मंदिर के आस-पास कैण्ट थाने की पुलिस तैनात कर दी गयी है।

अराजक तत्वों की गिरफ्तारी की मांग  

अराजक तत्वों ने ग्लेडर मशीन से काटा हाथ से इलाके में तनाव, पुलिस से गिरफ्तारी की मांग कर रहे संतोष पाठक उपाख्य सनातनी ने बताया कि, नवरात्रि में मरी माता की प्रतिमा को खंडित किया गया है। यह अक्षम्य अपराध है और अराजक तत्वों की गिरफ्तारी कर ठोस कार्रवाई होनी चाहिए।

एसीपी अभय प्रताप ने दी जानकारी 

इसके साथ ही उन्होंने बताया कि, घटना के बाद वहां पहुंचें लोगों ने प्रतिमा को खंडित देखा तो वे आक्रोश से भर गये। मौके पर स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं व्यापारी गण व ग्रामीण पहुंचें। हमारे द्वारा सड़क जाम करना चाहा लेकिन कैण्ट थाने से आयी पुलिस हमें रोक दिया। वहीं घटना की सूचना मिलने पर पहुंचें एसीपी अभय प्रताप ने बताया कि, कैण्ट थाना क्षेत्र में मरी माता मंदिर दो जगहों पर है। यह घटना तोपखाना क्षेत्र में विराजमान मरी माता मंदिर की है। जहां मूर्ति को खंडित किया गया था, जिसके बाद स्थानीय लोगों के सहयोग से ही दूसरी मूर्ति लगा दी गयी है।

ये भी पढ़ें: Diljit Dosanjh ने रोका जर्मनी का लाइव कॉन्सर्ट, रतन टाटा को दी श्रद्धांजलि

कैंट के नीलमथा में खंडित की गई मां दुर्गा की प्रतिमा, जांच में जुटी पुलिस   

उन्होंने बताया कि, फिलहाल घटनास्थल पर किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं है। पुरानी मूर्ति को खंडित करने वाले अराजक तत्वों की तलाश करायी जा रही है। घटना से जुड़ी तहरीर मिलने पर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जायेगी। तोपखाना चौकी इंचार्ज, कैण्ट के इंस्पेक्टर मौके मौजूद हैं।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें