Featured जरा हटके

एक ऐसा आइलैंड जहां है केकड़ों का कब्जा, यहां इंसानों की इंट्री है बैन

kekda

नई दिल्लीः वैसे तो दुनिया में ऐसी कई जगहें हैं जो अजीबोगरीब वजह से मशहूर हैं। किसी जगह का खाना मशहूर है, तो कहीं का रिति रिवाज, तो कहीं कोई ऐसा मॉन्युमेंट है, जो उस जगह को फेमस कर चुका है। हालांकि, कई जगहें डरावनी चीजों की वजह से भी मशहूर हो जाती हैं। ऐसी ही एक जगह ब्रिटेन में है, जो मशहूर है क्योंकि यहां लोगों के आने-जाने पर बैन लगा हुआ है। ये आइलैंड ब्रिटेन के थेम्स नदी पर मौजूद है। ये आइलैंड 32 सौ एकड़ में फैला है। यहां इंसानों के आने-जाने पर बैन लगा हुआ है। वजह है इस जगह पर केंकड़ों द्वारा किया गया कब्जा।

ये भी पढ़ें..अब दुश्मनों के छक्के छुड़ा देगा ‘स्मार्ट’, डीआरडीओ ने किया सफलतापूर्वक परीक्षण


चिस्विक इयॉट आइलैंड को नेचुरल रिजर्व माना जाता है। यहां कोई भी इंसान नहीं रहता। अगर किसी को इस जगह पर एंट्री लेनी है तो उसे स्पेशल टूर के लिए अप्लाई करना पड़ता है। इस जगह पर कई तरह के हंस रहते हैं। साथ ही ये आइलैंड कई तरह के पेड़ों की वजह से भी मशहूर है। खासकर ये जगह केंकड़ों के लिए बदनाम है। यहां केंकडों ने कब्ज़ा कर लिया है। इन केंकड़ों का साइज इतना बड़ा है कि देखकर कोई भी डर जाएगा। इन केंकड़ों का साइज डिनर सेट की प्लेट जितना बड़ा है। पूरे आइलैंड पर इनका कब्ज़ा है।

हालांकि, इस जगह पर बैन के बावजूद कई लोग नियम तोड़ देते हैं। बीते दिनों इस जगह पर कई तरह के बर्तन और रोमन पॉटरी मिली थी। इससे ये बात कन्फर्म हुई कि इस जगह पर पहले इंसान रहते थे। इंडस्ट्रियल रेवोल्यूशन के दौरान इस जगह पर बास्केट बनाने के लिए घास उगाए गए थे। धीरे-धीरे ये जगह जंगल में बदल गई और फिर यहां केंकड़ों का कब्ज़ा हो गया है। नेचरलिस्ट C. J. Cornish ने 1902 में लिखा था कि ये जगह केंकड़ों के आतंक के कारण लोगों के रहने लायक नहीं बचा है। ये केंकड़े चाइनीज मिटेन क्रैब हैं, जो सबसे पहले इस जगह पर 1930 में देखने को मिला था। इसके बाद तो इनकी संख्या इतनी ज्यादा बढ़ गई कि उसने इंसानों की एंट्री पर ही बैन लगा दिया। अब यहां जो भी जाता है, उसे अपने पैरों में जूते और हाथों पर ग्लव्स पहनना पड़ता है ताकि केंकड़े उन्हें कोई नुकसान न पहुंचा पाएं।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर  पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…)