दुनिया

जर्मनीः अमेरिकी नागरिक ने दो महिला पर्यटकों पर किया हमला, एक की मौत

American-citizen- attacked-two-female बर्लिनः दक्षिणी जर्मनी में नेउशवांस्टीन कैसल के पास दो महिला पर्यटकों पर कथित रूप से हमला किया गया, जिसमें एक की मौत हो गई है। मारपीट के आरोप में एक अमेरिकी नागरिक को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने कहा कि यह घटना ऑस्ट्रियाई सीमा के पास पर्यटक रिसॉर्ट में हुई। अभियोजकों ने कहा कि 30 वर्षीय संदिग्ध ने घटना से कुछ समय पहले 21 और 22 वर्ष की महिला पर्यटकों से मुलाकात की थी। खबरों के मुताबिक, यह हमला मेरीनब्रुक के पास हुआ, जो कैसल के पास एक खाई के ऊपर बना पुल है। पुलिस ने कहा कि उस व्यक्ति ने 21 वर्षीय महिला पर हमला किया। इसके बाद, 22 वर्षीय महिला उसकी मदद के लिए गई और पुरुष ने उसे खड़ी ढलान से नीचे धकेल दिया। यह भी पढ़ेंः-ऑनलाइन ट्रेडिंग में निवेश का झांसा देकर ठगे 13 लाख, गिरोह... पुलिस ने कहा कि यह यौन उत्पीड़न का प्रयास हो सकता है। उन्होंने कहा कि उस व्यक्ति ने कथित तौर पर एक 21 वर्षीय महिला को खड़ी ढलान से नीचे धकेल दिया। उन्हें एक अस्पताल में ले जाया गया, जहां उस उनकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने कहा कि आदमी शुरू में भाग गया था, लेकिन उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि वह शख्स एक टूरिस्ट भी है। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)