स्पेशल शहद से होगा रामलला का अभिषेक, विशेष रथ पर सवार अयोध्या के लिए हुआ रवाना

14

Ram Mandir, अलवरः 22 जनवरी को अयोध्या में भव्य राम मंदिर में रामलला विराजमान होने जा रहे हैं। भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम 16 जनवरी से शुरू होगा। इस दौरान अलवर के खास शहद से भगवान राम का अभिषेक किया जाएगा। शनिवार को जगन्नाथ मंदिर से 125 किलो शहद लेकर रथ रवाना किया गया। यह रथ रविवार को अयोध्या पहुंचेगा। इससे पहले वन मंत्री संजय शर्मा ने जगन्नाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की और रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

अलवर के खास शहद से किया जाएगा अभिषेक

विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष दिलीप मोदी ने कहा कि यह अलवर के लिए सौभाग्य की बात है कि भगवान राम का अभिषेक अलवर के शहद से किया जाएगा। उन्हें साधु-संतों से राम मंदिर जाने का निमंत्रण मिला है। इसी दौरान उन्हें पता चला कि राम मंदिर समिति ट्रस्ट को शुद्ध शहद की जरूरत है। इस पर उन्होंने समिति पदाधिकारी से बात की। तो उसने शहद भेजने को कहा। इस शहद को जितेंद्र गौतम ने तैयार किया है।

भगवान के स्नान में पंचामृत का बहुत महत्वपूर्ण स्थान है। जिसमें दूध, दही, शहद, घी और चीनी होती है। इसमें मधु चौथे स्थान पर आती हैं। आजकल हकीम और डॉक्टर भी शहद के सेवन की सलाह देते हैं। शरीर में चमक लाने के लिए शहद का सेवन करना चाहिए। वेंकटेश्वर बालाजी मंदिर में भगवान के चरणों में शहद की पूजा की गई। विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता मंदिर से शहद रथ लेकर अयोध्या के लिए रवाना हुए।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)