Akshay Kumar: अक्षय कुमार बॉलीवुड के ऐसे अभिनेता हैं जो अक्सर किसी ना किसी कारण चर्चा में बने रहते हैं। अब इसी बीच एक और खास वजह से वो चर्चा में है। अक्षय कुमार (Akshay Kumar) का एक वीडियो सामने आया है जो सोशल मीडिय की दुनिया में इन दिनों वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अभिनेता मेट्रो की सवारी करते नजर आ रहे हैं लेकिन यहां पर सबसे हैरान करने वाली बात ये है कि, इस दोरान अक्षय कुमार को कोई पहचान भी नहीं पाता है।
Akshay Kumar का एक वीडियो वायरल
बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार का एक वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह मुंबई मेट्रो में यात्रा करते देखे गए। मेट्रो में उनके आसपास कई लोग खड़े नजर आ रहे है लेकिन कोई भी अक्षय कुमार को पहचान नहीं पा रहा है। अभिनेता सिर पर टोपी और चेहरे पर मास्क लगाए हैं यही कारण है कि लोग उनको नहीं पहचान पा रहे हैं। अक्षय कुमार के साथ इस दौरान प्रोड्यूसर दिनेश विजान भी दिखाई दे रहे हैं।
नहीं पहचान पाए फैंस
अभिनेता का अंदाज कुछ ऐसा था कि कोई उनको पहचान नहीं पाए। हालांकि अक्षय कुमार के एक फैन ने उनको पहचान लिया और चुपके से वीडियो बना ली। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया गया है, जो देखते ही देखते कुछ ही समय में वायरल हो गया। अक्षय कुमार के इस वीडियो को देखने के बाद फैंस क्रेजी हो गए। कई लोग अक्षय कुमार की इस सादगी को देखकर उन पर फिदा हो गए।
अक्षय कुमार के इस वीडियो को ट्विटर पर एक फैन पेज ने शेयर किया है। बता दें कि अभिनेता ने मुंबई के ट्रैफिक से बचने के लिए मेट्रो से सफर किया। आपको बता दें कि ये पहली बार नहीं है इससे पहले भी कई बार वो मेट्रो में सफर कर चुके हैं।
The super humble and down to earth Akshay Paaji using the Mumbai metro to travel for work! 😍#AkshayKumar pic.twitter.com/5GdhHzSkvc
— Ramesh Bala (@rameshlaus) January 11, 2024
अगर हम बात करें अक्षय कुमार के काम की तो वो इन दिनों कई प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं। जिसमें उनकी फिल्म बड़े मियां छोटे मियां और वेलकम 3 जैसी शामिल है। इन दोनों ही फिल्मों का फैंस इंतजार कर रहे हैं।
(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)