Featured मनोरंजन

Akshara Singh New Song: ‘प्यार एक धोखा’ में देखने लायक है अक्षरा सिंह का स्वैग, रिलीज होते ही हुआ वायरल

akshara-singh-new-song मुंबईः भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह अपनी एक्टिंग और सुरीली आवाज से लोगों के दिलों पर राज करती हैं। अब भोजपुरी सेंसेशन अक्षरा सिंह का न्यू रैप सॉन्ग ’प्यार एक धोखा’ रिलीज हो गया है। सॉन्ग रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। सॉन्ग में अक्षरा सिंह ने आज के दौर में प्यार के नाम पर हो रहे धोखे से लड़कियों को सचेत किया है। सॉन्ग में अक्षरा सिंह का स्वैग देखने लायक है। पूरे म्यूजिक वीडियो में अक्षरा सिंह बैकग्राउंड डांसर के साथ रैप करती दिख रही हैं। यह सॉन्ग भोजपुरी म्यूजिक लवर्स को काफी पसंद आ रहा है। भोजपुरी सेंसेशन अक्षरा सिंह का यह रैप सॉन्ग पिंकी म्यूजिक वर्ल्ड के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है, जिसे अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। इस गाने के व्यूज का मीटर तेजी से ऊपर जा रहा है। वहीं इस गाने के प्रमोशन का बिल अक्षरा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर किया है और लिखा है कि ’अभी गौर फरमाने का लड़कियों...।’ अक्षरा सिंह का कहना है कि आज के समय में प्यार के नाम पर धोखा देने का चलन बहुत बढ़ गया है। प्रेम लोभ नहीं, शुद्ध भाव है। पर आजकल लोग प्रेम के नाम पर माया का संसार रचकर एक दूसरे को धोखा दे रहे हैं। मैंने अपने इस रैप सॉन्ग में भी यही बात उकेरी है और लड़कियों को आगाह किया है कि इन सब में भ्रमित न हों।
 
View this post on Instagram
 

A post shared by Akshara Singh (@singhakshara)

ये भी पढ़ें..बहन प्रियंका की तरह रॉयल वेडिंग करेंगी परिणीति चोपड़ा, मंगेतर राघव... उन्होंने यह भी कहा कि गाना मस्ती से भरपूर है लेकिन युवाओं को संदेश भी देता है। मुझे लगता है कि यह सभी को पसंद आएगा। बता दें कि अक्षरा पहले भी ऐसे सामाजिक मुद्दों पर गाने लेकर आती रही हैं। इसी कड़ी में उनका यह सॉन्ग खास गाना उनके फैंस और भोजपुरी संगीत प्रेमियों को इतना पसंद आ रहा है कि अब उन्होंने इस पर भी धमाल मचाना शुरू कर दिया है। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)