Featured मनोरंजन

Akshara Singh: भोलेनाथ की भक्ति में तल्लीन हुईं अक्षरा सिंह, सावन गीत सुन झूम उठे भक्त

akshara-singh Akshara Singh: मुंबईः भोजपुरी एक्ट्रेस और सिंगर अक्षरा सिंह का सावन में जलवा छाया हुआ है। अक्षरा सिंह एक के बाद एक सावन गाने लेकर आ रही हैं, जिनकी धुन पर उनके फैंस के साथ-साथ भक्त भी सावन के महीने में थिरकते नजर आ रहे हैं। इसी बीच सोमवार को अक्षरा सिंह ने एक और धमाकेदार गाना रिलीज किया है। गाने के बोल हैं ’हमार जान महादेव’, जो स्वर ओरिजिनल भोजपुरी से रिलीज हुआ है। सॉन्ग ’हमार जान महादेव’ लोगों को खूब पसंद आ रहा है। गाने के म्यूजिक वीडियो में अक्षरा सिंह शिव भक्ति में लीन नजर आ रही हैं। अक्षरा सिंह के गाने के साथ-साथ उनके एक्सप्रेशंस भी इस गाने को और भी आकर्षक बनाने वाले हैं। गाने को लेकर अक्षरा सिंह ने कहा कि मैं हर साल सावन को लेकर एक्साइटेड रहती हूं। मैं भोले बाबा की पूजा-अर्चना करती हूं, उनके लिए गीत गाना मेरे लिए प्रेरणा का काम करता है। उनकी श्रद्धा के गीत हृदय की गहराइयों से निकलते हैं। इसलिए मुझे लगता है कि बाबा भोलेनाथ के भक्त मेरे गानों से जुड़ सकते हैं और इसे प्यार भी देते हैं। ये भी पढ़ें..’Gadar 2’ के प्रमोशन को सनी देओल, अमीषा पटेल ने किया... अक्षरा सिंह ने कहा कि मेरा ये सॉन्ग ’हमार जान महादेव’ भी काफी पॉपुलर है। मैं भोजपुरी संगीत को पसंद करने वाले सभी भक्तों और श्रोताओं से अनुरोध करूंगी कि वे हमारे गीतों को प्यार दें। अक्षरा सिंह के इस गाने को मनोज मतलबी ने कंपोज किया है। मनोज पहले भी अक्षरा के लिए एक से बढ़कर एक गाने लिख चुके हैं। गाने के संगीतकार गोविंद ओझा हैं। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)