मेरठ में अखिलेश यादव ने भाजपा पर साधा निशाना, बोले- पहलवानों को न्याय दिलाए सरकार

0
13

akhilesh-yadav

मेरठ: सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार को दिल्ली में आंदोलन कर रहीं महिला पहलवानों को न्याय दिलाना चाहिए। निकाय चुनाव प्रचार करने पहुंचे अखिलेश ने कहा कि इस बार जनता भाजपा को सत्ता से हटाने जा रही है। कचरा फैलाने वाले लोग क्या कचरा हटाएंगे।

महापौर पद की सपा उम्मीदवार सीमा प्रधान के पक्ष में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को मेरठ में रोड शो किया। मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में रोड शो करके अखिलेश यादव ने लोगों को एक संदेश दिया। इसके बाद पत्रकारों से बात करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में और दिल्ली में भाजपा की सरकार है। महिला पहलवानों को भाजपा सरकार को न्याय दिलाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सपा ऐतिहासिक जीत दर्ज करने जा रही है। मेरठ में इस बार जनता का आशीर्वाद सपा को मिलेगा।

ये भी पढ़ें..अयोध्या में CM योगी की हुंकार, बोले-रामभक्तों पर गोली चलाने वालों को वोट मिला तो जाएगा खराब संदेश

भाजपा सरकार के स्मार्ट सिटी के नारे पर सवाल उठाते हुए कहा कि मेरठ और अलीगढ़ में स्मार्ट सिटी योजना में क्या काम हुआ है ? क्या दोनों शहर स्मार्ट सिटी के मानकों पर खरे उतरते हैं। भाजपा सरकार ने शहरों में लोगों की शिक्षा, स्वास्थ्य, नालियों की सफाई, कूड़ा प्रबंधन पर क्या काम किया है? उन्होंने कहा कि जब से भाजपा आई है, तब से सब नाले-नदियों की गंदगी गंगा में डाली जा रही है। जनता अब भाजपा के डबल इंजन को उतार फेंकेगी। भाजपा के दोनों इंजन आपस में टकरा रहे हैं। भाजपा पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा ने ट्रांसफर, पोस्टिंग और 40 प्रतिशत कमीशन का भ्रष्टाचार किया है। उप्र में मेडिकल सुविधा नहीं दे पाए। सड़कों पर 30 प्रतिशत बजट खर्च नहीं हुआ।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)