प्रदेश उत्तर प्रदेश Featured राजनीति

अखिलेश यादव फिर बने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहा-यह पद नहीं, बड़ी जिम्मेदारी

akhilesh-yadav-min-2

लखनऊः समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सम्मेलन में अखिलेश यादव को तीसरी बार राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया है। चुनाव अधिकारी प्रो. रामगोपाल यादव ने उनके निर्विरोध अध्यक्ष चुने जाने की घोषणा की। पार्टी नेताओं ने उन्हें बधाई दी और पार्टी के लिए संघर्षशील रहने का भरोसा दिया। इसके साथ ही सपा वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी की रणनीति को अंतिम रूप देगी। प्रो. राम गोपाल यादव ने कहा कि अखिलेश के नाम का प्रस्ताव माता प्रसाद पांडे, आलम बदी समेत 75 नेताओं ने किया। केवल एक ही नामांकन आया। इसलिए अखिलेश यादव को अध्यक्ष चुन लिया गया। इस अवसर पर अखिलेश यादव ने सांसद जया बच्चन के पैर छुए।

अध्यक्ष चुने जाने के बाद अखिलेश यादव ने कहा कि यह पद नहीं बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। इस समय लोकतंत्र खतरे में है। आने वाले 5 साल में समाजवादियों को इतिहास बनाना है। हम सब मिलकर सपा को अन्य राज्यों में फैला कर राष्ट्रीय पार्टी बनायेंगे। प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने चुनाव प्रक्रिया शुरू कराई। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए सिर्फ अखिलेश यादव ने नामांकन किया। अखिलेश ने कहा कि हम और व्यापक स्तर पर सदस्यता अभियान चलाएंगे। हम लोहियावादी व अंबेडकर वादियों को साथ लाकर आगे बढ़ेंगे। हिटलर के ज़माने के बारे में जिन्हें जानकारी होगी वो जानते होंगे कि उनकी सरकार में एक प्रोपगंडा मिनिस्टर हुआ करता था। केवल एक प्रोपगंडा मिनिस्टर था लेकिन इधर अगर हम भाजपा का काम देखेंगे तो लगता तो ऐसा है कि पूरी पार्टी झूठ और प्रोपगंडा के सहारे चल रही है।"

ये भी पढ़ें..Giriraj Singh ने Lalu Yadav को दी चुनौती, कहा-हिम्मत है तो...

रमाबाई मैदान में शुरू सम्मेलन में मंच पर प्रमुख वरिष्ठ नेताओं के साथ सांसद जया बच्चन भी मौजूद रहीं। इससे पहले इकबाल कादरी ने स्वागत भाषण में कहा कि अगर हम लोग लोकसभा में 50 से ज्यादा सीट ले आए तो कोई भी सरकार अखिलेश के समर्थन के बिना नहीं बन सकती। अल्पसंख्यक सभा के निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष इकबाल कादरी ने स्वागत भाषण में कहा कि पार्टी को निरंतर ऊर्जा देने की जरूरत है। समाजवादी पार्टी का राष्ट्रीय सम्मेलन रमाबाई अंबेडकर मैदान में राष्ट्रगान के साथ शुरू हुआ। अखिलेश यादव ने राष्ट्रध्वज फहराने के बाद पार्टी का ध्वजारोहण किया। इससे पहले बुधवार को समाजवादी पार्टी के राज्य सम्मेलन में मंगलवार को नरेश उत्तम को फिर प्रदेश अध्यक्ष चुन लिया गया है। वह तीसरी बार प्रदेश अध्यक्ष बने हैं।

अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक औरट्विटरपर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…