अखिलेश यादव ने लगाया आरोप, कहा-विधान परिषद चुनाव में बहुमत के लिए गुंडई पर उतरी भाजपा

0
50
akhilesh-yadav
akhilesh-yadav

लखनऊः समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने विधान परिषद चुनाव में बहुमत के लिए भाजपा पर गुंडागर्दी का आरोप लगाया है। इसके साथ ही उन्होंने करहल का प्रतिनिधित्व करने के साथ ही आजमगढ़ की तरक्की के लिए हमेशा वचनबद्ध रहने की बात कही है। उन्होंने यह त्याग महंगाई, बेरोजगारी और सामाजिक अन्याय के लिए खिलाफ संघर्ष के लिए जरूरी बताया है।

अखिलेश यादव ने बुधवार को दोपहर बाद ट्वीट किया, “विधानसभा में यूपी के करोड़ों लोगों ने हमें नैतिक जीत दिलाकर ‘जन-आंदोलन का जनादेश’ दिया है। इसका मान रखने के लिए मैं करहल का प्रतिनिधित्व करूँगा व आजमगढ़ की तरक्की के लिए भी हमेशा वचनबद्ध रहूँगा। महंगाई, बेरोजगारी और सामाजिक अन्याय के खिलाफ संघर्ष के लिए ये त्याग जरूरी है।” अखिलेश यादव ने समाजवादी चिंतक डॉ. राम मनोहर लोहिया की जयंती पर लखनऊ के लोहिया पार्क में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद कहा कि भाजपा विधान परिषद चुनाव में बहुमत के लिए गुंडागर्दी कर रही है। पंचायत चुनाव में भी उन्होंने यही तरीका अपनाया था और अब भी वही कर रहे हैं। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक उनकी मदद कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें..MCD चुनाव को लेकर केजरीवाल ने भाजपा को दी खुली चुनौती,…

उन्होंने कहा कि हम सड़क से विधानसभा तक जनता के मुद्दे उठाएंगे। जनता ने हमें संघर्ष करने का आदेश दिया है। भाजपा के लोग गुंडई पर उतर आए हैं और लोकतंत्र को खत्म कर रहे हैं। अखिलेश ने कहा कि पेट्रोल-डीजल की कमाई से होने वाला मुनाफा उद्योगपतियों की जेब में जा रहा है। सरकार कहती है कि कीमतें नियंत्रित करना उसके वश में नहीं है तो चुनाव के पहले कीमतें बढ़ना रुक क्यों गई थी?

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर  पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…)