प्रदेश उत्तर प्रदेश Featured राजनीति

बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे में आई दरारों पर अखिलेश ने कसा तंज, कहा-भाजपा के विकास का नया खंडहर

akhilesh-yadav

लखनऊः बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के लोकार्पण के पांचवे दिन ही सड़क कई जगहों पर धंसने लगी है। बारिश के चलते एक्सप्रेसवे के सड़क की बीम जगह-जगह धंस गयी है। इस घटना पर विपक्ष योगी सरकार पर लगातार हमलावर है। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी भाजपा सरकार पर बुंदेलखण्ड एक्सप्रेस-वे में आई दरारों लेकर निशाना साधा।

उन्होंने ट्वीट कर कहा कि सरकारें तोड़ने में भाजपा का कारवां ठहर गया। दरअसल, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने आफिशियल ट्विटर हैंडिल से एक पोस्ट शेयर करते हुए बीते दिनों जनता को समर्पित भाजपा सरकार के बहुप्रतिक्षित बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर तंज कसा। एक्सप्रेस-वे पर बारिश में आई दरारों व खराबी पर श्री यादव ने कहा कि ये भाजपा के विकास का नया खंडहर है। ये भाजपा का भ्रष्टाचार है। जनता को नफ़रत की राजनीति में झोंक कर विकास के नाम पर आटे तक पर वसूले जा रहे पैसों से क्या ऐसा ही विकास होगा।

ये भी पढ़ें..IAS पूजा सिंघल की बेटी ने किया कमाल, घर में पड़ी...

यहीं नहीं अखिलेश ने दूध, छाछ, दही पर हाल में लगाए गए जीएसटी को लेकर भी भाजपा सरकार को घेरा। उन्होंने लिखा कि, जनता को नफरत की राजनीति में झोंक कर विकास के नाम पर आटे तक पर वसूले जा रहे पैसों से क्या ऐसा ही विकास होगा।

अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक औरट्विटरपर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…