प्रदेश उत्तर प्रदेश Featured

अखिलेश यादव बोले-निष्पक्ष चुनावों में व्यवधान डालना लोकतांत्रिक व्यवस्था पर आघात

akhilesh-yadav लखनऊः समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं नेता विरोधी दल अखिलेश यादव ने कहा कि निकाय चुनाव के दूसरे चरण के मतदान में भारतीय जनता पार्टी ने सरकार के संरक्षण में जमकर धांधली की है। इस धांधली में शासन-प्रशासन और चुनाव आयोग मूकदर्शक की भूमिका निभाते रहे। स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनावों में व्यवधान डालना लोकतांत्रिक व्यवस्था पर आघात करने जैसा है। प्रदेश में जहां भी आज मतदान हुआ, हर जगह से शिकायतें ही मिल रही हैं। अखिलेश यादव ने कहा कि जनता को सामान्य सुविधाएं देने से भाजपा सरकार ने वंचित रखा। इसलिए भाजपा के प्रति जनता में भारी आक्रोश है। निकाय चुनावों में मतदान से भाजपा को हराने और समाजवादी पार्टी को जिताने का मन बनाये मतदाताओं ने जमकर सपा के पक्ष में वोटिंग की। वहीं बौखलाहट में भाजपा ने असामाजिक तत्वों के सहयोग से हर जगह भय और आतंक का माहौल बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। भाजपा को लोकतंत्र और संविधान में जरा भी विश्वास नहीं है। ये भी पढ़ेंTemperature: 41 डिग्री पहुंचा तापमान, उमस भरी गर्मी ने बढ़ाई परेशानी उन्होंने कहा कि कन्नौज में मुस्लिम मतदाताओं के साथ मारपीट कर उन्हें वोट देने से वंचित किया गया ताकि समाजवादी पार्टी के समर्थक मतदाता वोट न डाल पाये। यहां भाजपा सांसद खुलेआम आदर्श चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करते दिखे। बूथ कैप्चरिंग की भी शिकायतें मिल रही हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा लोकतंत्र और संविधान की परवाह नहीं करती है। सत्ता की भूखी भाजपा येनकेन प्रकारेण चुनाव जीतने के लिए हर हथकंडे अपना रही है। लोकतंत्र में पहली बार है कि जब पुलिस खुद मतदाताओं को वोट डालने से रोक रही है। उन्होंने कहा कि रामपुर के स्वार और मिर्जापुर के छानबे में हुए उपचुनाव में निष्पक्ष चुनाव नहीं होने दिया। भाजपा लगातार लोकतंत्र को कुचल रही है। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)