Friday, June 14, 2024
spot_img
HomeमनोरंजनRaid 2: नवंबर की इस तारीख को बड़े पर्दे पर रेड डालेंगे...

Raid 2: नवंबर की इस तारीख को बड़े पर्दे पर रेड डालेंगे Ajay Devgn

Ajay Devgn, Raid 2: बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता अजय देवगन इन दिनों कई प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं। जो आने वाले दिनों में सिनेमाघरों में एक के बाद एक रिलीज होने वाली है। अब इसी बीच अजय देवगन के चाहने वालों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई हैं। जिसे जानने के बाद आपकी खुशी का ठिकाना ही नहीं होगी। जी हां बता दें कि अजय देवगन की बेहतरीन फिल्म रेड का सीक्वल आ रहा है और मेकर्स ने इसका पहला पोस्टर भी जारी कर दिया है।

Ajay Devgn रेड 2 का पोस्टर जारी

अजय देवगन द्वारा अभिनीत फिल्म रेड 2 से अभिनेता धमाका करने के तैयार हैं। फिल्म रेड 2 की शूटिंग आज से शुरू हो रही है। इसके साथ ही फिल्म क्रिटिक्स तरण आदर्श ने रेड 2 की रिलीज डेट का ऐलान भी किया है। फिल्म में एक बार फिर से अजय देवगन अमय पटनायक का किरदार निभाने वाले हैं। अजय देवगन ने अपनी इस फिल्म में लिए राजकुमार गुप्ता के साथ हाथ मिलाया है। फिल्म की शूटिंग आज यानी 6 जनवरी से मुंबई में शुरू हो रही है। इसके अलावा फिल्म की शूटिंग उत्तर प्रदेश, राजस्थान और​ दिल्ली में शूट की जाएगी।

इस दिन रिलीज होगी Ajay Devgn की Raid 2

फिल्म रेड 2 को भूषण कुमार, कुमार मंगत पाठक, अभिषेक पाठक और कृष्ण कुमार प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म के ऐलान के साथ ही अजय देवगन के चाहने वाले इसके लिए काफी ज्यादा उत्साहित हैं और रेड 2 की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि फिल्म इसी 15 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही हैं।

एक समय Ajay Devgn के दुश्मन हुआ करते थें Karan Johar, अभिनेता ने खुद किया खुलासा

आपको बता दें कि रेड 2 अजय देवगन की साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म रेड का सीक्वल है। जिसमें अजय के साथ कई दिग्गज कलाकार लीड रोल में नजर आने वाले हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें