मनोरंजन

Ajay Devgan की बेटी Nysa Devgan का मेकअप देख लोग बोलें- सब कुछ बिल्कुल नकली

Nysa Devgan: बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन अक्सर किसी ना किसी कारण चर्चा में बने रहते हैं। इसके अलावा उनकी लाडली बेटी न्यासा देवगन भी अब पिछले कई सालों से चर्चा में रहती है। अजय देवगन की लाडली का एक वीडियो सामने आया है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उनका वीडियो वायरल होने के बाद अब न्यासा को उनके एटीट्यूड और अजीबो-गरीब मेकअप की वजह से ट्रोल किया जा रहा है।

कैमरे में कैद हुई Nysa Devgan

बता दें कि हाल ही में जब वो एक नाइट क्लब में पहुंचीं तो मीडिया पर्सन ने उन्हें कैमरे में कैद कर लिया, लेकिन वो कैमरे के सामने बिना मुस्कुराए सीधे रेस्टोरेंट के अंदर चली जाती हैं। उनका ये रवैया कई लोगों को बिल्कुल पसंद नहीं आता है। न्यासा देवगन अपनी बेस्ट फ्रेंड ओरी की पार्टी में में शामिल हुई थी इस दौरान उनको मीडिया ने कैमरे में कैद कर लिया।

Nysa Devgan हुईं ट्रोल

इसके बाद न्यासा देवगन का पार्टी में आने और बाहर निकलने का एक वीडियो वायरल हो रहा है। उन्होंने कलरफुल स्किन टाइट वन पीस पहन रखा था। जिसमे वो काफी डार्क मेकअप में नजर आ रही हैं, न्यासा देवगन का ये लुक नेटिज़न्स को बिल्कुल पसंद नहीं आया है। जिसकी वजह से कई लोग न्यासा देवगन को ट्रोल करते हुए नजर आ रहे हैं। ये भी पढ़ें: Birthday Special: क्या आपको पता ​हैं कि Ajay Devgan कभी अभिनेता नही बनना चाहते थे, जाने पूरा मामला न्यासा देवगन के इस वीडियो को देखने के बाद कमेंट सेक्शन चर्चा का विषय बन गया है। एक यूजर ने लिखा कि, उनके लुक पर 'मेकअप बहुत ज्यादा है।' अगले ने लिखा कि, 'सब कुछ बिल्कुल नकली लग रहा है।' जैसे कई सारे कमेंट लोग लगातार कर रहे हैं। हाल ही में अजय देवगन ने चैट शो कॉफी विद करण में बेटी की ट्रोलिंग पर बात की थी। उन्होंने कहा था कि, ये बातें हमें और उसे भी पसंद नहीं हैं, लेकिन आप इसे बदल नहीं सकते। सिर्फ इसलिए कि कुछ लोग आपके बारे में बुरी बातें कहते हैं। इसका मतलब यह नहीं है कि हर कोई आपके बारे में ऐसा ही सोचता है। इसलिए ये बातें मायने नहीं रखतीं। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)